Team MyNation | Published: Nov 15, 2018, 5:14 PM IST
बिहार के दक्षिणी हिस्से से अलग होकर झारखंड राज्य बना। उसकी सीमाएं बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से सटी हुई है। झारखंड की राजधानी रांची और उपराजधानी दुमका है। यह राज्य प्राकृतिक संपदा से लकदक सूबा है। यहां बड़ी मात्रा में जंगल और खनिज हैं।