जानें जून माह में कौन कौन से हैं पर्व, गंगा दशहरा से जगन्नाथ रथ यात्रा तक

Published : Jun 01, 2020, 09:09 AM IST
जानें जून माह में कौन कौन से हैं पर्व, गंगा दशहरा से जगन्नाथ रथ यात्रा तक

सार

भारत में लोग कई तरह के त्योहार मनाते हैं। इस बार जून के महीने में कई त्योहार और धार्मिक अनुष्ठान के दिन पड़ रहे हैं।  जून में गंगा दशहरा से लेकर निर्जला एकादशी, ज्येष्ठ पूर्णिमा, मिथुन संक्रांति, आषाढ़ नवरात्रि और भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा त्योहार हैं। जानें कब कौन सी तिथि में हैं पर्व।

नई दिल्ली।  भारत में लोग कई तरह के त्योहार मनाते हैं। इस बार जून के महीने में कई त्योहार और धार्मिक अनुष्ठान के दिन पड़ रहे हैं।  जून में गंगा दशहरा से लेकर निर्जला एकादशी, ज्येष्ठ पूर्णिमा, मिथुन संक्रांति, आषाढ़ नवरात्रि और भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा त्योहार हैं। जानें कब कौन सी तिथि में हैं पर्व।

1 जून - गंगा दशहरा

ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष में दशमी के दिन पवित्र नदी गंगा स्वर्ग से उतरी। इसलिए, यह वह दिन है गंगा दशहरा के पर्व पर मनाया जाता है। गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 37 मिनट तक है। गंगा दशहरा के दिन नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्‍नान करें। इसे शुभ माना गया है।  हालांकि लोग गंगा में स्नान कर पूजा करते हैं। लेकिन कोरोना लॉकडाउन के कारण ऐसा संभव नहीं है। 

2 जून - गायत्री जयंती और निर्जला एकादशी

गायत्री जयंती ज्येष्ठ माह में शुक्ल पक्ष के एकादशी को पड़ती है और यह सभी चार वेदों की माता देवी गायत्री के जन्म का प्रतीक है। वहीं दो जून को निर्जला एकादशी भी है।  इस दिन भगवान विष्णु के भक्त निर्जला व्रत रखते हैं। इस दिन के साथ भोजन के साथ भक्त पानी भी ग्रहण नहीं करते हैं। 

5 जून - ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत

सत्यनारायण पूजा करने के लिए पूर्णिमा तिथि या पूर्णिमा का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। 

6 जून - उपाचार्य चंद्र ग्रहण

छह जून को चंद्रग्रहण है। इस बार ग्रहण नग्न आंखों को दिखाई नहीं दिखाई दिया जाएगा। लिहाजा इसे उपाचार्य कहा जाता है।

14 जून - मिथुन संक्रांति

मिथुन संक्रांति की शुरूआत हिंदू कैलेंडर में तीसरे सौर महीने में होती है।

21 जून - सूर्य ग्रहण

भारत के कई शहरों में 21 जून को सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

22 जून - आषाढ़ नवरात्रि शुरू

चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा, लोग आषाढ़ नवरात्रि भी मनाते हैं। ये नवरात्रि जून के महीने में आती है। इस दिन मानसून के मौसम की शुरुआत होती है। 2020 का आषाढ़ नवरात्रि 22 जून से शुरू होगा। इस दिन नौ दिन मां दुर्गा की पूजा की जाती है।

23 जून - पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा

विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा 23 जून से शुरू होगी। फिलहाल कोरोना लॉकडाउन के कारण यात्रा पर संकट टल गया है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह आषाढ़ माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर शुरू होती है।

इन त्योहारों के अलावा, महीने में अन्य महत्वपूर्ण तिथियों पर ध्यान दें:

प्रदोष व्रत -जून 3 और 18 जून

कृष्ण पिंगला संकष्टी चतुर्थी -जून 

कालाष्टमी - 13 जून

योगिनी एकादशी - 17 जून

मासिक शिवरात्रि- 19 जून

दर्शन अमावस्या - 20 जून

चंद्र दर्शन - २२ जून

विनायक चतुर्थी- 24 जून

मासिक स्कंद षष्ठी - 26 जून

मासिक दुर्गाष्टमी - 28 जून
 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: SGVS ने शुरू की दो नई प्रीस्कूल शाखाएं, एडमिशन शुरू
Surat Blood Donation Camp: BNI ग्रेटर सूरत ने जुटाईं 100 यूनिट रक्त, बड़ी पहल