जंगल से भटक गांव पहुंचे तेंदुए (वीडियो)

Dec 14, 2018, 1:34 PM IST

सिवनी—मध्य प्रदेश के सिवनी के मेहरा पिपरिया के नज़दीक तेंदुए के जंगल से निकल कर खेतों में आने से लोगों में दहशत फैल गई। दक्षिण सामान्य वनमंडल सिवनी वन परिक्षेत्र के लुंगसा गांव में देर शाम जंगल से भटकते हुए एक तेंदुआ गाव के नज़दीक खेतो में आ गया। बाद में गांव वालों और वन विभाग की टीम ने सुरक्षित निकालकर जंगल मे वापस पहुंचा दिया।