
करोड़ो की हेरा-फेरी करके देश से फरार मेहुल चोकसी अब सरकारी एजेंसियों पर आरोप लगा रहा है। भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने एक वीडियो जारी कर अपने उपर लगे आरोपों सिरे से खारिज किया। उसने कहा कि ईडी ने अवैध तरीके से उसकी संपति जब्त कर ली है।'
वीडियो में वह अपने भारत लौटने की खबर से भी इनकार कर रहा है। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी देश से भागने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आया है।
मेहुल चोकसी और उसका भांजा नीरव मोदी 13 हजार करोड़ के पीएनबी घोटाले में मुख्य आरोपी हैं और दोनों फरार हैं। नीरव के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है, जबकि मेहुल के खिलाफ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।
मेहुल चोकसी की ओर से रेड कार्नर को लेकर लगाई गई गुहार पर इंटरपोल अगले महीने फैसला लेगा। फ्रांस के लियोन में इंटरपोल कमेटी रेड कार्नर नोटिस पर अक्टूबर में फैसला लेगी। भारत ने मेहुल चोकसी के खिलाफ काफी मजबूत केस तैयार किया है।
इसके पहले इंटरपोल ने भारत की रेड कार्नर नोटिस की सिफारिश को होल्ड कर लिया था, क्योंकि मेहुल चोकसी ने इंटरपोल के सामने दावा किया था कि उसके खिलाफ केस राजनीतिक साजिश के तहत लगाए गए हैं। चोकसी ने भारतीय जेलों की खराब स्थिति का मामला भी उठाया था जिसका सीबीआई ने पूरी तरह से खंडन किया।
मेहुल इस समय एंटिगुआ में है और उसे वापस लाने के लिए सरकार ने एंटिगुआ से आग्रह किया है। मेहुल चोकसी को कई बार भारतीय एजेंसियों के द्वारा समन जारी किया जा चुका है लेकिन वह हर बार उसने भारत आने इनकार कर दिया।
ईडी मेहुल चौकसी और उनकी कंपनियों की 41 प्रॉपर्टी जब्त कर चुकी है। जिनका मूल्य 1217 करोड़ रुपये है। इनमें मुंबई के 15फ्लैट और और 17 ऑफिस शामिल है। मेहुल चौकसी की जब्त संपत्तियों में कोलकता का एक शॉपिंग मॉल, अलीबाग का एक फार्म हाउस, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में 231 एकड़ की जमीन, हैदराबाद एसईजेड और आंध्र प्रदेश की संपत्ति भी शामिल है।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।