ओडिशा के मंत्री ने छोटे बच्चे को खाई में धकेला, वीडियो वायरल

Dec 25, 2018, 1:08 PM IST

भुवनेश्वर- ओडिशा के मंत्री प्रदीप महारथी ने अपने खराब व्यवहार के लिए इस समय समाचारों की सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। मामला पुरी जिले की तेजपुर पंचायत की है। यहां पर मंत्री पार्टी की एक बैठक में आए हुए थे। मंत्री मंच के पास पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ खड़े थे। तभी उनके सामने से एक बच्चा जा रहा था। यह देखकर मंत्री को गुस्सा आ गया और उन्होंने उस बच्चे को धक्का दे दिया जिससे बच्चा खाई में गिर गया। इस घटना का किसी ने वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।