अगर आप हैं आग उगलते सूरज से परेशान, तो यह खबर आप पर बरसाएगी राहत की फुहार

Published : Jun 07, 2019, 06:06 PM IST
अगर आप हैं आग उगलते सूरज से परेशान, तो यह खबर आप पर बरसाएगी राहत की फुहार

सार

पूरे देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। लेकिन अब सूरज का कहर अपनी समाप्ति की तरफ है। देश के दक्षिणी तट पर कल मॉनसून पहुंच जाएगा। इसके बाद धीरे धीरे गर्मी के मौसम की विदाई हो जाएगी और पूरे देश में मौसम खुशनुमा हो जाएगा। 

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने पूरे देश को राहत देने वाली खबर दी है। अगले 24 घंटों में केरल के तट पर मॉनसून पहुंच जाएगा। जिसके बाद यह धीरे धीरे पूरे देश पर छा जाएगा। हालांकि इसे 1 जून को ही केरल तट पर पहुंच जाना चाहिए था। बाद में पहले खबर आई कि मॉनसून छह दिन देर से यानी 6 जून को आएगा। 

लेकिन आखिरकार और दो दिन की देरी से यानी 8 जून को मॉनसून केरल के तट पर पहुंच रहा है। देश में बारिश के मौसम की शुरुआत केरल से ही होती है। जिसके बाद अगले 45 दिन यानी डेढ़ महीने तक यह सक्रिय रहता है और पूरे देश में मॉनसूनी बारिश होती रहती है। 

मौसम विभाग के मुताबिक कल केरल में मॉनसून पहुंच जाएगा। इसके बाद अगले दो दिनों में पूर्वोत्तर भारत के त्रिपुरा, मेघालय, सिक्कम, मणिपुर, असम जैसे राज्यों में इसका असर दिखने लगेगा।

लेकिन दिल्ली पहुंचने में इसे लगभग 20 दिन लग जाएंगे। यानी दिल्ली में बारिश जून के आखिरी सप्ताह में ही होगी। लेकिन केरल में कल यानी शनिवार को ही भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। 

इसके अलावा असम, मेघालय और ओडिशा तथा महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आंधी तूफान आने की भी चेतावनी दी गई है। वहीं मध्य प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में गर्म हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। 

लेकिन केरल में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग को सतर्क कर दिया गया है। 

हालांकि इस साल बारिश के थोड़ा कम रहने की चेतावनी जारी की गई है। मॉनसून के पहले भी ज्यादा बारिश नहीं हुई। पिछले 65 साल में यह दूसरा मौका है, जब प्री-मानसून की फुहार भी बेहद कम रही। 

मॉनसून के पहले सामान्य तौर पर 131.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है इस साल मात्र 99 मिमी. बारिश हुई। 

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

21BY72 Season 5: सूरत बना स्टार्टअप हब, निवेशकों और युवाओं का महाकुंभ
World Motorcycle Day: Ajay's Cafe और GMRA की अनोखी पहल, सुरक्षित राइडिंग का बड़ा संदेश