जीजा की हत्या के आरोप में पुलिस ने साले को किया गिरफ्तार

Dec 28, 2018, 3:21 PM IST

सहारनपुर—उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कुछ दिन पहले हुई हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के साले को गिरफ्तार किया है। उसने अपने जीजा की खराब आदतों से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी। उसने हत्या करने के बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया था। मामला 24 दिसंबर का है जब पुलिस को दून हाइवे के किनारे एक लाश के मिलने की सुचना मिली। मृतक की पहचान लखीराम निवासी गागलहेड़ी सहारनपुर के रूप में हुई। इस मामले में मृतक के भाई ने थाना  गागलहेड़ी में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ ह्त्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमे पुलिस ने जांच करते हुए मृतक के साले कवितपाल उर्फ़ विनोद को गिरफ्तार किया है।