
प्रयागराज- दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मेले कुम्भ में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा ने बुधवार को 60 महिला नागा सन्यासियों को दीक्षा दी।
एक संत ने बताया कि अखाड़े के साधु-महात्मा महिला के घर और उसके पिछले जीवन के बारे में जांच पड़ताल करते हैं और इन सबके बाद गुरू के इस बात से संतुष्ट होने पर कि अमुक महिला ब्रह्मचर्य का पालन कर सकती है तभी उसे दीक्षा दी जाती है।
नागा साधुओं के अखाड़ों में महिला सन्यासियों की एक खास पहचान होती है और ये महिला साधु पुरूष नागाओं की तरह नग्न रहने के बजाए एक गेरूआ वस्त्र लपेटे रहती हैं। महिला नागा सन्यासियों को बिना वस्त्रों के शाही स्नान करना वर्जित रहता है।
जूना अखाड़े की महामंत्री शैलजा देवी ने बताया कि किसी भी पुरूष या महिला को नागा संन्यासी बनने से पहले उसे साधु का जीवन व्यतीत करना पड़ता है। लम्बे समय के बाद कई पड़ाव पार करने के बाद उन्हें नागा सन्यांसी बनने की दीक्षा दी जाती है।
उन्होंने बताया कि सन्यास लेने वाली सन्यासिनियों को उनके इच्छा के अनुसार अखाड़ा चुनना होता है और उसी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर उन्हें दीक्षा देते हैं।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।