जम्मू-कश्मीर में तीसरी बार लगा राष्ट्रपति शासन; नोटिफिकेशन जारी

Gursimran Singh |  
Published : Dec 19, 2018, 07:46 PM IST
जम्मू-कश्मीर में तीसरी बार लगा राष्ट्रपति शासन; नोटिफिकेशन जारी

सार

जम्मू-कश्मीर में पहले दो बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है। जनवरी 1990 से अक्टूबर 1996 तक जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन रहा था वही 1986 मार्च से नवंबर 1986 तक भी राज्य में राष्ट्रपति शासन था।  

जम्मू-कश्मीर में भाजपा के 19 जून को पीडीपी से समर्थन वापस लेने के बाद से राज्य में लगा राज्यपाल शासन बुधवार को खत्म हो गया। जम्मू- कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक की राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हरी झंडी दे दी। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के राज्यपाल की सिफारिश पर मोहर लगाते ही राज्य में तीसरी बार राष्ट्रपति शासन में लगा है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में पहले दो बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है। जनवरी 1990 से अक्टूबर 1996 तक जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन रहा था वही 1986 मार्च से नवंबर 1986 तक भी राज्य में राष्ट्रपति शासन था।

बुधवार रात से जम्मू-कश्मीर में लगने वाले राष्ट्रपति शासन के बाद राज्यपाल की सभी विधाई शक्तियां संसद के पास चली जाएंगी। ऐसे में जम्मू कश्मीर में किसी भी नए कानून को बनाने के लिए राज्यपाल को उसे संसद से पास करवाना होगा।  इससे पहले आशंका जताई जा रही थी कि जम्मू-कश्मीर का सालाना बजट भी संसद से ही पारित होगा लेकिन राज्यपाल ने निश्चित तिथि से 20 दिन पहले ही 15 दिसंबर को अपने अधिकारियों की एक मीटिंग में भारी भरकम 88 हजार करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दे दी। 

जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि 6 महीने के अंदर ही राज्य में फिर से विधानसभा चुनाव होंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो राष्ट्रपति शासन की अवधि को 6 महीने और बढ़ाया जा सकता है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: केंडोर IVF सेंटर के 6 साल पूरे, निःसंतान दंपतियों के लिए विशेष रियायत
Surat News: जीएम ग्रुप ने अभिनेता प्रतीक गांधी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सूरत इंडस्ट्रियल पार्क को नई पहचान