स्कूल में महिला कर्मचारी से रेप

Aug 11, 2018, 3:00 PM IST


सोनीपत के कुंडली में शिक्षा के मंदिर में ही महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां पर एक स्कूल में काम करने वाली महिला ने स्कूल के स्टाफ पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पूरे मामले ने पुलिस ने स्कूल में पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने न्याय की मांग की है। वहीं पीड़िता के पति ने भी कहा कि वह गरीब है और उनके साथ गलत हुआ है। स्कूल के ही तीसरे फ्लोर पर दुष्कर्म किया गया है।