Team Mynation | Published: Oct 7, 2018, 3:44 PM IST
हरियाणा में कर्मचारियों का परिवहन मंत्री के आवास के घेराव का मंसूबा धरा का धरा रह गया। पुलिस ने अनाज मंडी से बाहर कर्मचारियों को निकलने ही नहीं दिया। कर्मचारी जैसे ही बाहर निकलने लगे तो पुलिस ने पानी की बौछार के साथ हल्का बल प्रयोग कर उन्हे रोक दिया। दरअसल हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सरकार द्वारा हरियाणा रोडवेज विभाग में प्राइवेट बसों को ठेका देने का विरोध कर रहे हैं।