गुजरात में अगले 24 घंटे बारिश दिखा सकती हैं ‘तांडव’

Published : Sep 22, 2019, 06:06 PM IST
गुजरात में अगले 24 घंटे बारिश दिखा सकती हैं ‘तांडव’

सार

मानसून ने जाते जाते पूरे देश में कहर बरपा रखा है। देश के अधिकांश राज्य बारिश के कारण प्रभावित हैं और बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो चुका है। उत्तर प्रदेश को या फिर मध्य प्रदेश। सभी जगह बारिश अपना तांडव दिखा रही है। वहीं अब गुजरात में अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले 24 घंटे काफी अहम हैं। क्योंकि चक्रवाती तूफान के कारण राज्य में तेज बारिश हो सकती है और इसके साथ ही तेज हवाएं चलेंगी। 

अहमदाबाद। गुजरात में अगले चौबीस घंटे लोगों के लिए मुसीबत लाने वाले हैं। राज्य में 24 घंटे के दौरान आसमान से बारिश का कहर बरस सकता है। लिहाजा लोगों को चेतावनी दी गई है। वह घरों से बाहर नहीं नहीं निकले। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले चौबीस घंटे के दौरान गुजरात पर ‘चक्रवाती तूफान’  का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने मछुआरों से समुद्री तटों से दूर रहने की सलाह दी है।

मानसून ने जाते जाते पूरे देश में कहर बरपा रखा है। देश के अधिकांश राज्य बारिश के कारण प्रभावित हैं और बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो चुका है। उत्तर प्रदेश को या फिर मध्य प्रदेश। सभी जगह बारिश अपना तांडव दिखा रही है। वहीं अब गुजरात में अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अगले 24 घंटे काफी अहम हैं। क्योंकि चक्रवाती तूफान के कारण राज्य में तेज बारिश हो सकती है और इसके साथ ही तेज हवाएं चलेंगी। जिससे जनजीवन पर असर पड़ेगा। मौसम की मार से बचने के लिए लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। क्योंकि तेज हवाओं के बारिश होने से रास्तों में पेड़ गिर सकते हैं और समुद्री हिस्सों में पानी तेज गति से आ सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि गहरे दबाव के कारण चक्रवात बनने की आशंका है और ये चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। गुजरात में कई दिनों से बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालत हो गए थे। लेकिन राज्य में एक बार फिर मौसम जाते जाते करवट बदल रहा है।

जानकारी के मुताबिक पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व अरब सागर में कम दबाव बना हुआ है और ये अब पश्चिम-दक्षिण तट से लगभग 170 किलोमीटर दूर है। गुजरात सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में चक्रवाती तूफान के कारण बारिश होने की संभावना है और इसके अतिरिक्त राज्य के सभी तटीय जिलों के दूरदराज के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने मछूआरों को समुद्री तट से दूर रहने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि समुद्र में 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज हवाएं चलने से स्थिति काफी विकट हो सकती है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

CBSE Result 2026: सूरत के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 100% रिजल्ट और संस्कृत में 100/100 की विशेष उपलब्धि
CBSE Board 10th Result 2026: गौतम क्लासेस का कमाल, 100% रिजल्ट के साथ छात्रों में 20% तक सुधार