
नई दिल्ली। तेलंगाना के वारंगल जिले के नेक्कोंडा एरिया में एक आइसक्रीम सेलर का घिनौनी हरकत करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। उसकी हरकत देखकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी और पुलिस ने आइसक्रीम वेंडर पर छापा मारकर कई लोगाें को अरेस्ट किया है। यह वीडियो इतना परेशान करने वाला है कि आइसक्रीम लवर शॉक्ड हो गए।
आइसक्रीम वेंडर का अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल
दरअसल, यह वीडियो जिले के नेक्कोंडा इलाके में आइसक्रीम स्टॉल का है। कथित तौर पर वीडियो में वह अश्लील हरकत करते हुए दिख रहा है। जिस स्टॉल पर यह आरोप लगा है। उसका नाम बालाजी आइसक्रीम स्टॉल है। बताया जा रहा है कि वीडियो में वेंडर हस्तमैथुन करते हुए दिख रहा है। जानकारी के अनुसार, वेंडर पर आरोप है कि वह फालूदा और आइसक्रीम में अपना स्पर्म मिलाता था। सोशल मीडिया पर यूजर्स वेंडर्स को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
आरोपी आइसक्रीम वेंडर के स्टॉल पर छापा
यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तक शिकायत पहुंची। पुलिस ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ बालाजी नाम के आइसक्रीम स्टॉल पर छापा मारा। दूषित आइसक्रीम को कब्जे में ले लिया। कई आइसक्रीम सेलर को अरेस्ट भी किया और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, स्टॉल की आइसक्रीम व फालूदा को नष्ट कराया गया है।
आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा, पूछताछ
इतना ही नहीं एक्शन में आई पुलिस ने अन्य आइसक्रीम और फालूदा सेलर्स के काम की भी पड़ताल की। एहतियात के तौर पर स्ट्रीट आइसक्रीम सेलर्स को स्वच्छता बनाए रखने के लिए चेतावनी जारी की गई है। ठेले पर सामान बेचने वालों को नियमों का पालन करने के लिए चेताया गया है। जानकारों का कहना है कि यह मामला ऐसे लोगों की प्रवृत्ति उजागर कर रहा है, जो अपने लाभ के लिए लोगों की सेहत से भी खिलवाड़ करने से बाज नहीं आते हैं। हालांकि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई कर लोगों की भावनाओं का ख्याल रखा। पर खाने पीने वाले चीजों की सुरक्षा तय करने के लिए स्थानीय प्रशासन को और कड़े कदम उठाने चाहिए।
MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।