ये हैं ठगों के गांव,जाने से पहले दें पुलिस को सूचना

Published : Aug 16, 2019, 07:37 AM IST
ये हैं ठगों के गांव,जाने से पहले दें पुलिस को सूचना

सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा, हरियाणा के कुछ गांव और राजस्थान में भरतपुर से सटे गांवों में ठग रहते हैं और जो भी इन गांवों में जाता है वह ठग लिया जाता है। हद तो तब हो जाती है जब उसे अधमरा कर छोड़ दिया जाता है। लिहाजा पुलिस अब इन गांवों में बोर्ड लगा रही है ताकि लोग न जाए। उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने एक गांव में कई बोर्ड जगह-जगह लगवा दिए हैं।

मथुरा/जयपुर। आपको अजय देवगन फिल्म ओंकारा का गाना तो याद होगा, नैना ठग लेंगे। जी हां उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कई ऐसे गांव हैं जो लोगों को ठग लेते हैं और इसलिए यहां जाने की कोशिश भी ना करें। क्योंकि ये ठगों के गांव हैं। इसके लिए पुलिस ने इन गांवों में बोर्ड लगाए हैं कि जाने से पहले पुलिस को सूचना दें।

उत्तर प्रदेश के मथुरा, हरियाणा के कुछ गांव और राजस्थान में भरतपुर से सटे गांवों में ठग रहते हैं और जो भी इन गांवों में जाता है वह ठग लिया जाता है। हद तो तब हो जाती है जब उसे अधमरा कर छोड़ दिया जाता है। लिहाजा पुलिस अब इन गांवों में बोर्ड लगा रही है ताकि लोग न जाए।

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने एक गांव में कई बोर्ड जगह-जगह लगवा दिए हैं। ताकि लोग सजग हो जाएं।  पुलिस का कहना है कि अगर किसी बाहरी व्यक्ति को इन गांवों में जाना है तो पहले स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दें। पुलिस ने मथुरा के हथिया गांव से पहले से ही जगह-जगह इस तरह के बोर्ड लगाए हुए हैं।

कैसे ठगते हैं
इन गांवों के लोग देशभर के लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। ये ठग अब टेक्नोलॉजी के जरिए लोगों को ठगते हैं। पहले ये एक बेवसाइट बनाते हैं जिसमें सस्ता माल देने की बात करते हैं। मसलन सस्ता लोहा, सोना, सीसीटीवी, जनरेटर, कार, बाइक, कोयला और स्क्रेप या फिर कुछ ऐसा जिससे शिकार आसानी इनके जाल में फंस जाए।

जब दूर का व्यापारी इनके जाल में फंसता है तो ये उसे मथुरा या दिल्ली के आसपास या फिर गांव के आसपास बुला लेते हैं और उस फिर उसका माल लूट लेते हैं। कभी कभी तो व्यापारी को बंधक बनाकर उसके परिवार से मोटी फिरौती भी मांगते हैं। किसी का खून करना या किसी के साथ मारपीट करना इसके लिए कोई बड़ा काम नहीं है।

हथिया गांव में पहले सही लग चुके हैं बैनर बोर्ड

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के हथिया गांव पुलिस इस तरह के बोर्ड और बैनर लगा चुकी है। इस गांव में जाने के लिए पहले पुलिस को सूचना देनी होती है। पुलिस ढिंढोरा भी पीटती है कि अगर आप गांव में जा रहे हैं तो बरसाना थाना के पुलिस को बताकर जाएं।

पुलिस ने बोर्ड लगाए हैं कि अगर आप सस्ती सोने की ईंट, लोहे का स्क्रेप, आरओ प्लांट, लिफ्ट, सीसीटीवी, जनरेटर खरीदने हाथिया जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं और आप धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। ये गांव हरियाणा और राजस्थान से सटा है और वहां के गांवों में इसी तरह से ठगी की जाती है। वहां की पुलिस भी उन गांवों में बोर्ड लगा चुकी है।

PREV

MyNation Hindi पर पाएं आज की ताजा खबरें (Aaj Ki Taza Khabar)। यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ब्रेकिंग न्यूज़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं की तुरंत और भरोसेमंद जानकारी मिलती है। राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन और टेक सहित हर बड़ी खबर पर रहें अपडेट—तेज, सटीक और आसान भाषा में।

Recommended Stories

Surat News: सार्वजनिक विश्वविद्यालय में ‘समत्वम्’ कार्यक्रम में जेंडर सेंसिटाइजेशन पर जोर, महिला सशक्तिकरण की दिशा में पहल
CR Patil Birthday: सूरत में 5100 बेटियों को 7500 रुपये के चेक, 1.25 लाख विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित