चीन से मानसरोवर की आजादी के लिए तिरंगा यात्रा

Aug 15, 2018, 7:38 PM IST

इस तिरंगा यात्रा का मकसद चीन से आजादी मांगना था। यात्रा में शामिल लोगों का कहना था कि कैलाश मानसरोवर पर चीन ने कब्जा कर रखा है, ऐसे में इस कब्जे को अवैध कब्जा करार देकर यात्रियों ने मानसरोवर को कब्जा मुफ्त करने की मांग उठाई।


गुरूग्राम के सैक्टर 57 से शुरू हुई ये तिरंगा यात्रा करीब 30 किलोंमीटर चली इस बीच सैकडों की संख्या में युवाओ ने हाथों में तिरंगा थामें चीन से मानसरोवर की आजादी की मांग की। इस तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने चीन के सामान के बहिष्कार के लिए भी लोगों को जागरूक किया। जॉन हाल में शहीद स्मारक पर भारत चीन युद्द में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।