Team Mynation | Updated: Sep 9, 2018, 12:32 AM IST
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला ने अपने पति पर अश्लील वीडियो क्लीप बनाने और दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने शादी के कुछ दिन बाद से अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। इतना ही नहीं उसने चोरी छुपे उसके अश्लील वीडियो क्लीप भी बना लिया है। लेकिन जब पानी सर से ऊपर हो गया तो पत्नी अपने मायके लौट आई। उधर पीड़िता के माता पिता भी दामाद की इस करतूत से परेशान हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।