Indian Economy News: वर्ल्ड बैंक की ये बात सुनकर जल उठेंगे चीन-पाक, क्यों दुनिया में सबसे तेज इंडियन इकोनॉमी?

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Jun 12, 2024, 03:17 PM IST
Indian Economy News: वर्ल्ड बैंक की ये बात सुनकर जल उठेंगे चीन-पाक, क्यों दुनिया में सबसे तेज इंडियन इकोनॉमी?

सार

Indian Economy News: इंडियन इकोनॉमी दुनिया में सबसे तेज बढ़ेगी। वर्ल्ड बैंक ने अपनी रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है और अगले तीन साल के लिए भारतीय अर्थव्यवस्था के ग्रोथ का अनुमान लगाया है।

Indian Economy News: दुनिया भर के देशों में भारत सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा। वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। अगले तीन साल में 6.7 प्रतिशत की विकास दर से ग्रोथ का अनुमान है। भारत को घरेलू मांग मजबूत होने का फायदा मिल रहा है। नतीजतन इंवेस्टमेंट में उछाल आएगा और सर्विस सेक्टर में भी अच्छी गतिविधियां होंगी। ग्लोबल इकोनॉमिक प्रोस्पेक्ट्स रिपोर्ट में वर्ल्ड बैंक ने क्या कहा है? आइए उसके बारे में जानते हैं।

2025 में 6.6 फीसदी ग्रोथ का अनुमान

फाइनेंशियल ईयर 2025 में वर्ल्ड बैंक ने भारत का ग्रोथ अनुमान 6.6 प्रतिशत बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश होगा। साथ ही वर्ल्ड बैंक ने एक्सपैंशन की स्पीड धीमी रहने का अनुमान भी लगाया है। 

अगले तीन साल में 6.7 प्रतिशत ग्रोथ का अनुमान

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में इकोनॉमी की अच्छी डेवलपमेंट रेट रही। वित्तीय वर्ष 2024-25 से अगले तीन फाइनेंशियल इयर्स में भी इकोनॉमी की ग्रोथ रेट अच्छी रहेगी। उसके 6.7 प्रतिशत होने का अनुमान लगाया गया है। विश्व बैंक ने साल 2026 और 2027 के लिए 6.7 और 6.8 फीसदी की दर से रेट बढ़ने का आंकलन किया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कृषि उत्पादन में सुधार और इन्फ्लेशन में गिरावट से प्राइवेट कंजम्प्शन ग्रोथ को फायदा हो सकता है। वर्तमान एक्सपेंडिचर को कम करना सरकार का लक्ष्य है। इसकी वजह से गवर्नमेंट कंजम्पशन में कमी आ सकती है।

IMF का ये है अनुमान

आपको बता दें कि इसके पहले अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) भी 2024-25 के लिए भारत के ग्रोथ फोरकास्ट को संशोधित किया था। उसे 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.8 प्रतिशत किया था। पिछले सप्ताह RBI ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए GDP ग्रोथ 7 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत होने का अनुमान लगाया है। 

ये भी पढें-'भारत ने दुनिया को दिया सबसे बड़ा उपहार'...नार्वे के राजदूत ने शेयर की ऐसी पोस्ट- पढ़कर गदगद हो उठे ...

PREV
Pride of India (भारत का गौरव): पढ़ें inspiring Indians की success stories, देश के गौरव से जुड़ी उपलब्धियां, defence achievements, सेना की बहादुरी, ISRO milestones, awards, records और national pride की खास खबरें। भारत की प्रेरक कहानियां—MyNation Hindi पर।

Recommended Stories

भारत की सुरक्षा में फ्रांस का हाथ! दुश्मन देशों के उड़ जाएंगे होश
Good News: भारत में जन्मी चीता मुखी ने कूनो पार्क में दिया 5 शावकों को जन्म!