mynation_hindi

एशियन गेम्स: भारत ने जीता 5वां गोल्ड, नौकायन में अब तक 3 मेडल

Neha Dogra |  
Published : Sep 09, 2018, 12:49 AM IST
एशियन गेम्स: भारत ने जीता 5वां गोल्ड, नौकायन में अब तक 3 मेडल

सार

18वें एशियाई खेलों में भारतीय नौकायन टीम ने पुरुषों की क्वाडरपल स्कल्स स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता

18वें एशियाई खेलों में भारतीय नौकायन टीम ने पुरुषों की क्वाडरपल स्कल्स स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। दत्तू भोकानल, ओम प्रकाश, स्वर्ण सिंह और सुखमीत सिंह ने नौकायन के क्वाडरपल स्कल्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया।

6 मिनट और 17.13 सेकेंड का समय लेकर भारतीय टीम ने फाइनल में पहला स्थान हासिल किया। इंडोनेशिया की टीम ने इस स्पर्धा का रजत पदक और थाईलैंड ने कांस्य पदक जीता। पादक तालीका में भारत 5 गोल्ड, 4 सिल्वर और 12 ब्रान्ज मेडल के साथ नौवे स्थान पर हैं।

इससे पहले दुष्यंत ने छठे दिन भारत की शुरूआत कांस्य पदक के साथ हुई जब दुष्यंत ने नौकायन में पुरुषों की लाइटवेट एकल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।

इसके बाद पुरुषों की लाइटवेट डबल्स स्कल्स में रोहित कुमार और भगवान सिंह ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। इस तरह 18वें एशियाई खेलों में अब तक भारत के कुल पदकों की संख्या 21 है।

PREV