दुनिया में सबसे पॉवरफुल पासपोर्ट 2024 की लिस्ट जारी, देखें भारत का स्थान

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Jul 24, 2024, 03:52 PM IST
दुनिया में सबसे पॉवरफुल पासपोर्ट 2024 की लिस्ट जारी, देखें भारत का स्थान

सार

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 में भारत का पासपोर्ट 82वें स्थान पर है, जिससे भारतीयों को 58 देशों में वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति मिलती है। सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे पावरफुल है।

World's Most Powerful Passports List: हेनले पासपोर्ट इंडेक्स द्वारा जारी लेटेस्ट रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 82वें स्थान पर है, जिससे भारतीयों को 58 देशों में वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति मिलती है। यह रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डेटा पर आधारित है, जो दुनिया भर में यात्रा संबंधी सूचनाओं का सबसे व्यापक और सटीक डेटाबेस रखता है। भारत की वर्तमान रैंक इसे सेनेगल और ताजिकिस्तान जैसे देशों के साथ जोड़ती है।

विश्व में सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे पावरफुल 
लिस्ट के अनुसार सिंगापुर के पासपोर्ट को दुनिया का सबसे पावरफुल पासपोर्ट नामित किया गया है, जो 195 देशों में वीजा-मुक्त पहुंच प्रदान करता है। फिर फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, स्पेन का नंबर दूसरे स्थान पर हैं, जो 192 दशों में वीजा फ्री आने-जाने की सुविधा प्रदान करते हैं। रैंकिंग में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रिया, फ़िनलैंड, आयरलैंड, लक्ज़मबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन हैं, जिनके पास 191 डेस्टिनेशंस तक वीज़ा-मुक्त पहुंच है।

भारत को 58 तो पाकिस्तान को  सिर्फ इतने देशों में है वीजा फ्री इंट्री
न्यूज़ीलैंड, नॉर्वे, बेल्जियम, डेनमार्क और स्विटज़रलैंड के साथ यूनाइटेड किंगडम चौथे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल ने 5वां स्थान साझा किया, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका 186 देशों में वीज़ा-मुक्त पहुंच के साथ आठवें स्थान पर आ गया। लिस्ट में भारत का पासपोर्ट 82वें स्थान पर है, जिसके नागरिकों को इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड जैसे लोकप्रिय डेस्टिनेशंस सहित 58 देशों में बिना वीज़ा के यात्रा करने की अनुमति है। पड़ोसी पाकिस्तान 100वें स्थान पर है, जो पासपोर्ट धारकों को 33 देशों तक पहुंच प्रदान करता है। लिस्ट में सबसे नीचे अफ़गानिस्तान है, जिसके पास 26 देशों तक आसान पहुंच है।

2024 के लिए 10 सबसे पावरफुल पासपोर्ट

  • 1. सिंगापुर (195 डेस्टिनेशंस)
  • 2. फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, स्पेन (192)
  • 3. ऑस्ट्रिया, फ़िनलैंड, आयरलैंड, लक्ज़मबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, स्वीडन (191)
  • 4. बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूज़ीलैंड, नॉर्वे, स्विटज़रलैंड, यूनाइटेड किंगडम (190)
  • 5. ऑस्ट्रेलिया, पुर्तगाल (189)
  • 6. ग्रीस, पोलैंड (188)
  • 7. कनाडा, चेकिया, हंगरी, माल्टा (187)
  • 8. संयुक्त राज्य अमेरिका (186)
  • 9. एस्टोनिया, लिथुआनिया, संयुक्त अरब अमीरात (185)
  • 10. आइसलैंड, लातविया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया (184)

ग्लोबल एक्टिविटीज में क्या है विश्व के देशों की स्थिति?
हेनले एंड पार्टनर्स के अध्यक्ष क्रिश्चियन कैलिन ने देशों के बीच बढ़ते ग्लोबल एक्टिविटीज के अंतर पर प्रकाश डाला। उन्होंने एक बयान में कहा, "विश्व स्तर पर यात्रियों द्वारा वीजा-मुक्त यात्रा करने वाले डेस्टिनेशंस का एवरेज नंबर 2006 में 58 से लगभग दोगुनी होकर 2024 में 111 हो गई है। हालांकि, इंडेक्स में सबसे ऊपर और सबसे नीचे के लोगों के बीच ग्लोबल एक्टिविटीज का अंतर अब पहले से कहीं अधिक है।

क्या है हेनले पासपोर्ट इंडेक्स IATA?
उल्लेखनीय है कि पिछले 19 वर्षों से हेनले पासपोर्ट इंडेक्स IATA के अनन्य डेटा का यूज करके दुनिया भर के 227 देशों और क्षेत्रों में ग्लोबल फ्रीडम पर नज़र रख रहा है। यह दुनिया के पासपोर्ट को प्रदर्शित करने, छांटने और रैंक करने के लिए सबसे लोकप्रिय इंटरैक्टिव ऑनलाइन टूल बन गया है। इसे पूरे वर्ष वास्तविक समय में अपडेट किया जाता है, जब भी वीजा नीति में बदलाव लागू होते हैं।
 


ये भी पढ़ें...
लेटेस्ट लांच: BMW ने भारत में लॉन्च किया CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और शानदार फीचर्स

 

PREV

यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

चौंका देगी ये रिपोर्टः किस राज्य के लोग कमाते हैं सबसे ज़्यादा, लिस्ट में सबसे नीचे है बिहार?
फ्रिज में रखी ये चीजें घर में लाती हैं तबाही, क्या आप जानते हैं ये वास्तु नियम?