पत्नी के नाम पर घर खरीदने के 4 बेनिफिट्स, जानें क्या?

Rajkumar Upadhyaya |  
Published : Sep 06, 2024, 03:52 PM IST
पत्नी के नाम पर घर खरीदने के 4 बेनिफिट्स, जानें क्या?

सार

पत्नी के नाम पर घर खरीदने के 4 बड़े फायदे: जानें क्यों यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है! जानिए इन विशेष लाभों के बारे में।

House Buying Tips: अपना घर खरीदने के लिए एक सामान्य व्यक्ति सालों तक अपनी गाढ़ी कमाई से बचत कर पैसे जुटाता और तब जाकर एक घर खरीद पाता है। लेकिन, घर की कीमत के अलावा भी कई अन्य खर्च होते हैं जिनकी ओर ध्यान देना जरूरी है। अगर आप घर अपनी पत्नी के नाम पर खरीदते हैं, तो इसमें आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। सरकार महिलाओं की समाज में भागीदारी बढ़ाने के लिए कई कदम उठा रही है, जिसमें प्रॉपर्टी से जुड़े कई विशेष लाभ भी शामिल हैं। 

वुमेंस के नाम प्रॉपर्टी खरीदने के फायदे

सरकार महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कई क्षेत्रों में छूट देती है। प्रॉपर्टी खरीदने में भी महिलाओं के लिए खास नियम बनाए गए हैं। प्रॉपर्टी टैक्स से लेकर होम लोन और स्टांप ड्यूटी तक, हर जगह महिलाओं को छूट का लाभ मिलता है। इसलिए, अगर आप नया घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इसे अपनी पत्नी के नाम पर खरीदने से आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है।

1. होम लोन 

भारत में कई ऐसे काम हैं जहां पर महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है और उन्हें कई छूटें भी मिलती हैं। होम लोन भी इसमें से एक है। अगर आप प्रॉपर्टी अपनी पत्नी के नाम पर खरीदते हैं और होम लोन की जरूरत होती है, तो बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों द्वारा महिलाओं को कम ब्याज दर पर लोन दिया जाता है। बहुत से बैंकों की और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों की महिलाओं के लिए खास स्कीमें होती हैं, जिससे आप कम ब्याज दर पर लोन ले सकते हैं।

2. स्टांप ड्यूटी 

जब कोई भी घर खरीदा जाता है, तो इसके लिए बहुत सी कागजी कार्रवाई की जाती है, जिसमें घर की रजिस्ट्री और स्टांप ड्यूटी का भुगतान शामिल है। स्टांप ड्यूटी में भी आपके काफी पैसे खर्च होते हैं। लेकिन, भारत के कई राज्यों में महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कम स्टांप ड्यूटी देनी होती है। उदाहरण के तौर पर, दिल्ली में पुरुषों को 6% स्टांप ड्यूटी चुकानी होती है, जबकि महिलाओं को सिर्फ 4% ही देना पड़ता है। इसी तरह, उत्तर प्रदेश में पुरुषों को 7% स्टांप ड्यूटी देनी होती है, जबकि महिलाओं को सिर्फ 5% ही चुकानी होती है।

 3. टैक्स में छूट

महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने पर आपको टैक्स में भी फायदा मिल सकता है। अगर घर आपकी पत्नी के नाम पर है और वह किसी भी प्रकार का इनकम टैक्स भरती हैं, तो उन्हें टैक्स में अतिरिक्त छूट मिल सकती है। इससे आपको अतिरिक्त फाइनेंशियल बेनिफिट मिल सकता है।

4. कानूनी सुरक्षा 

महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदना न केवल फाइनेंशियल बेनिफिट्स देता है, बल्कि यह कानूनी सुरक्षा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। इससे संपत्ति के विवादों से बचने में मदद मिल सकती है और परिवार की संपत्ति सुरक्षित रहती है।

ये भी पढें-54 दिन बाद बंद होगा WhatsApp! जानें क्या आपका डिवाइस भी इस लिस्ट में है?...

PREV

यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।

Recommended Stories

चौंका देगी ये रिपोर्टः किस राज्य के लोग कमाते हैं सबसे ज़्यादा, लिस्ट में सबसे नीचे है बिहार?
फ्रिज में रखी ये चीजें घर में लाती हैं तबाही, क्या आप जानते हैं ये वास्तु नियम?