भारत की वो महिला CM जिसने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानें अब तक कितनी महिलाओं ने संभाली मुख्यमंत्री की कुर्सी?

By Rajkumar UpadhyayaFirst Published Sep 17, 2024, 4:45 PM IST
Highlights

भारत की महिला मुख्यमंत्री और उनके कार्यकाल की पूरी सूची: जानें कौन सी महिला मुख्यमंत्री ने सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहकर रिकॉर्ड कायम किया।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के नए सीएम के रूप में आतिशी के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी विधायक दल की बैठक में यह फैसला किया गया। अरविंद केजरीवाल ने खुद सीएम पद के लिए आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा। अब आतिशी दिल्ली की तीसरी और भारत के किसी राज्य की 17वीं महिला सीएम होंगी। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे लंबे समय तक सीएम रहने वाली महिला कौन हैं? आइए एक नजर डालते हैं उन महिलाओं पर जिन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी सबसे लंबे समय तक संभाली।

सबसे लंबे समय तक सीएम रहीं शीला दीक्षित

इस लिस्ट में सबसे ऊपर दिल्ली की सीएम रहीं शीला दीक्षित का नाम आता है। वह 15 साल 25 दिन तक दिल्ली की सरकार चलाकर इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गईं। आजाद भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि जब किसी राज्य में महिला सीएम ने इतने लंबे समय तक शासन किया हो। यह रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है।

दूसरे नंबर पर जे जय‍ललिता

लिस्ट में दूसरे नंबर पर तमिलनाडु की सीएम जे जयललिता का नाम आता है। वह 14 साल 124 दिन तक राज्य की सीएम रहीं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, वह 13 साल और 100+ दिन से सरकार चला रही हैं। चौथे नंबर पर वसुंधरा राजे हैं, वह राजस्थान में 10 साल और 9 दिन तक सीएम रहीं। यूपी की सीएम रहीं मायावती देश की वह पांचवीं महिला सीएम हैं, जो सबसे ज्यादा समय तक सीएम रहीं। उन्होंने 7 साल, 5 दिन तक सीएम की कुर्सी संभाली।

भारत की महिला सीएम और उनका कार्यकाल

1. सुचेता कृपलानी-उत्तर प्रदेश 
कार्यकाल: 3 साल, 162 दिन

2. नंदिनी सत्पथी-ओडिशा
कार्यकाल: 4 साल, 185 दिन

3. शशिकला काकोडकर-गोवा
कार्यकाल: 5 साल, 258 दिन

4. अनवरा तैमुर-असम
कार्यकाल: 206 दिन

5. वीएन जानकी-तमिलनाडु
कार्यकाल: 23 दिन

6. जे जयललिता-तमिलनाडु
कार्यकाल: 14 साल, 124 दिन

7. मायावती-उत्तर प्रदेश
कार्यकाल: 7 साल, 5 दिन

8. राजिंदर कौर भट्टल-पंजाब
कार्यकाल: 83 दिन

9. सुषमा स्वराज-दिल्ली
कार्यकाल: 52 दिन

10. शीला दीक्षित-दिल्ली
कार्यकाल: 15 साल, 25 दिन

11. राबड़ी देवी-बिहार
कार्यकाल: 7 साल, 190 दिन

12. उमा भारती-मध्य प्रदेश
कार्यकाल: 259 दिन

13. वसुंधरा राजे-राजस्थान
कार्यकाल: 10 साल, 9 दिन

14. ममता बनर्जी-पश्चिम बंगाल
कार्यकाल: 13 साल, 100+ दिन

15. आनंदीबेन पटेल-गुजरात
कार्यकाल: 2 साल, 77 दिन

16. महबूबा मुफ्ती-जम्मू-कश्मीर
कार्यकाल: 2 साल, 76 दिन

ये भी पढें-दिल्ली की सत्ता में बदलाव: कितनी पढ़ी लिखी हैं नई CM आतिशी, जानें संपत्ति और राजनीतिक सफर...

click me!