NHAI ने 3 साल पुराने रूल को किया रद्द, अब इन लोगों को भी देना होगा टोल टैक्स

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Aug 25, 2024, 10:59 AM IST
NHAI ने 3 साल पुराने रूल को किया रद्द, अब इन लोगों को भी देना होगा टोल टैक्स

सार

NHAI toll tax rules: NHAI ने टोल बूथ पर प्रतीक्षा समय से संबंधित तीन साल पुराने नियम को वापस ले लिया है। जानें, नए नियमों के तहत टोल टैक्स की प्रक्रिया में क्या बदलाव किए गए हैं और लंबी कतारों को मैनेज करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

NHAI toll tax rules: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल बूथ पर प्रतीक्षा समय को लेकर 2021 में जारी किए गए नियम को वापस ले लिया है। मई 2021 में, एनएचएआई ने एक नया नियम लागू किया था, जिसके अनुसार टोल बूथ पर वाहनों का प्रवाह 10 सेकंड से कम होना चाहिए और किसी भी लेन में वाहनों की कतार टोल बूथ से 100 मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए।

क्या था 2021 का टोल टैक्स रूल?
इस नियम के तहत यदि टोल बूथ से 100 मीटर की दूरी तक वाहनों की कतार लग जाती थी, तो टोल शुल्क के बिना ही वाहनों को गुजरने की अनुमति दी जाती थी। यह नियम विशेष रूप से उन टोल बूथों के लिए था, जहां प्रोजेक्ट का काम चल रहा था और टोल प्लाजा के लिए जमीन अधिग्रहण होना बाकी था। NHAI का उद्देश्य था कि लंबी कतारों के कारण लोगों को टोल पर समय बर्बाद न करना पड़े।

क्यों बनाया गया था ये रूल? 
हालांकि, 3 साल बाद NHAI ने इस नीति को वापस लेने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नियम को लागू करने में आ रही दिक्कतों और जनता की आलोचना के चलते NHAI ने इस निर्णय को लिया है। अब NHAI ने टोल प्लाजा पर वाहनों की कतारों को मैनेज करने के लिए लाइव फीड सिस्टम लागू करने की घोषणा की है।

क्या है  NHAI की नई गाइडलाइन्स?
 NHAI की नई गाइडलाइन के अनुसार, टोल प्लाजा पर वेटिंग टाइम से जुड़े सभी नियमों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि NH शुल्क नियम 2008 में ऐसी किसी छूट का कोई प्रावधान नहीं है।

क्या था टोल टैक्स छूट का प्रावधान?
साल 2021 में लागू किए गए नियम के अनुसार, टोल बूथ पर यह सुनिश्चित किया गया था कि पीक ऑवर्स के दौरान टोल टैक्स चुकाने में 10 सेकंड से ज्यादा का समय न लगे। इसके अलावा अगर किसी भी समय किसी लेन में वाहनों की कतार टोल बूथ से 100 मीटर से अधिक हो जाती थी, तो उस लेन के बूम बैरियर को हटा दिया जाता था और वाहनों को बिना टोल टैक्स दिए जाने दिया जाता था। इसके लिए प्रत्येक लेन में टोल बूथ से 100 मीटर की दूरी पर पीली लाइन चिह्नित की जाती थी और इस नियम को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाता था।

क्यों हटाया गया यह नियम?
सूत्रों के मुताबिक, इस प्राेविजन के कारण  NHAI को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इस नियम को लागू करना लगभग असंभव था और इसे लेकर कई बार संसद में भी सवाल उठाए गए थे। इसलिए इस नियम को अब हटा दिया गया है और  NHAI ने लंबी कतारों को मैनेज करने के लिए लाइव फीड सिस्टम जैसे नए उपाय लागू करने का फैसला किया है।

नए नियमों को लाने का क्या है  NHAI का मकसद?
नए नियमों का उद्देश्य टोल प्लाजा पर बेहतर मैनेजमेंट और लोगों की सुविधा सुनिश्चित करना है, जिससे यात्रा को सुगम बनाया जा सके।  NHAI की इस नई गाइडलाइन से टोल प्लाजा पर इंतजार के समय को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और लोग बिना किसी बाधा के अपनी यात्रा जारी रख सकेंगे।

 


ये भी पढ़ें...
सरकारी स्कीम्स: 1 अक्टूबर से पोस्ट ऑफिस की PPF, SSY स्कीम्स पर लागू होंगे ये 6 नए रूल, लोगों पर होगा सीधा असर!

 
 

PREV

यूटिलिटी न्यूज़ (उपयोगी खबरें) में पढ़ें बिजली-पानी, गैस, टेलीकॉम सेवाओं, उपभोक्ता अधिकारों, सरकारी योजनाओं, नए नियमों और रोजमर्रा की जरूरी जानकारी से जुड़ी ताजा अपडेट्स। यहां आपको सत्यापित खबरें, महत्वपूर्ण अलर्ट, फायदे की स्कीम डिटेल्स और काम के टिप्स मिलेंगे—सिर्फ MyNation Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

चौंका देगी ये रिपोर्टः किस राज्य के लोग कमाते हैं सबसे ज़्यादा, लिस्ट में सबसे नीचे है बिहार?
फ्रिज में रखी ये चीजें घर में लाती हैं तबाही, क्या आप जानते हैं ये वास्तु नियम?