इस बैंक ने 500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला- क्या है इसके पीछे वजह- जानने के लिए इसे पढ़ें

Surya Prakash Tripathi |  
Published : Jun 26, 2024, 06:10 PM IST
इस बैंक ने 500 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला- क्या है इसके पीछे वजह- जानने के लिए इसे पढ़ें

सार

नई दिल्ली। प्राईवेट सेक्टर के प्रमुख बैंकों में से एक Yes बैंक के कर्मचारियों के लिए बुरी खबर है, क्योकि इस बैंक ने अपने सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी कर उन्हें नौकरी से जाने का आदेश दिया है। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है।

नई दिल्ली। प्राईवेट सेक्टर के प्रमुख बैंकों में से एक Yes बैंक के कर्मचारियों के लिए बुरी खबर है, क्योकि इस बैंक ने अपने सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी कर उन्हें नौकरी से जाने का आदेश दिया है। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है।

आने वाले दिनों में बढ़ सकता है आंकड़ा  
ET की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक Yes बैंक अपनी लागत कम करने के उपायों पर विचार कर रहा है और इसी के तहत बैंक ने छंटनी का सहारा लिया है। रिपोर्ट में मामले से जुड़े कई लोगों के हवाले से कहा गया है कि Yes बैंक ने पुनर्गठन उपायों के तहत कम से कम 500 कर्मचारियों की छंटनी करने का आदेश दिया है। ऐसी संभावना है कि बैंक आने वाले दिनों में और कर्मचारियों की छंटनी कर सकता है।

कर्मचारियों को मिला 3 महीने का वेतन
Yes बैंक ने छंटनी किए गए कर्मचारियों को 3 महीने के वेतन के बराबर राहत पैकेज दिया है। बताया जा रहा है कि इस छंटनी का सबसे ज्यादा असर ब्रांच बैंकिंग पर पड़ने वाला है, क्योंकि सबसे ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी इसी सेगमेंट से हुई है। हालांकि इस छंटनी का असर होलसेल बैंकिंग से लेकर रिटेल बैंकिंग तक लगभग सभी वर्टिकल पर पड़ा है।

मल्टीनेशनल कंसल्टेंट के सुझाव पर छंटनी
Yes बैंक ने लागत कम करने के लिए मल्टीनेशनल कंसल्टेंट को रखा था। कंसल्टेंट के सुझाव के मुताबिक बैंक ने इंटरनल रीस्ट्रक्चरिंग का काम शुरू कर दिया है। अभी बैंक ने 500 लोगों को नौकरी छोड़ने को कहा है। आने वाले दिनों में छंटनी का दौर जारी रह सकता है और अतिरिक्त कर्मचारियों को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

इतना बढ़ गया है बैंक का खर्च
लागत कम करने के लिए Yes बैंक डिजिटल बैंकिंग पर अपना फोकस बढ़ा रहा है, ताकि मैनुअल हस्तक्षेप की जरूरत कम से कम हो। ऐसा करने से बैंक की कर्मचारियों पर निर्भरता कम होगी। पिछले कुछ सालों में Yes बैंक की लागत में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। पिछले वित्त वर्ष में ही लागत में करीब 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान कर्मचारियों पर बैंक का खर्च 12 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है।

 


ये भी पढ़ें...
EPFO एकाउंट होल्डर्स के लिए Good News- इस दिन PF एकाउंट में आएगा ब्याज का पैसा! देखें पूरी डिटेल


 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

चौंका देगी ये रिपोर्टः किस राज्य के लोग कमाते हैं सबसे ज़्यादा, लिस्ट में सबसे नीचे है बिहार?
फ्रिज में रखी ये चीजें घर में लाती हैं तबाही, क्या आप जानते हैं ये वास्तु नियम?