बंगाल के पुरुलिया में पेड़ पर लटका मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव

Team MyNation  | Updated: Apr 18, 2019, 12:06 PM IST

बंगाल के पुरुलिया जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में भाजपा के एक कार्यकर्ता का शव पेड़ पर टंगा मिला है। मारे गए शख्स की पहचान 22 साल के शिशुपाल शाही के तौर पर हुई है। बंगाल चुनावी हिंसा के लिहाज से देश से सबसे संवेदनशील राज्यों में से एक है। यहां पहले भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले की घटनाएं सामने आती रही हैं। भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद बंगाल में चल रही चुनाव प्रक्रिया में तनाव बढ़ गया है। टीएमसी ने भाजपा कार्यकर्ता की मौत को आत्महत्या बताया है। वहीं भाजपा का आरोप है कि यह सियासी हत्या है।   

- अनिल गिरी की रिपोर्ट