Lifestyle

चीट मील में बर्गर, कार्ब नहीं परहेज, साउथ एक्टर Vijay का फिटनेस मंत्र

Image credits: insta

Vijay Devarakondas आज मना रहे हैं 35वां जन्मदिन

हैंडसम साउथ हीरो विजय  देवरकोंडा आज 35 साल के हो गए हैं। उनकी फिटनेस के फैंस हमेशा दीवाने रहते हैं। जानते हैं खुद को फिट रखने के लिए  विजय  देवरकोंडा आखिर क्या करते है। 
 

Image credits: insta

स्पोर्ट्स है विजय की फिटनेस का राज

विजय देवरकोंडा खुद को फिट रखने के लिए जमकर खेलते हैं। उन्हें वॉलीवॉल, बैडमिंटन और क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है।

Image credits: insta

चीट मील में बर्गर खाना पसंद करते हैं विजय  देवरकोंडा

विजय खुद को फिट रखने के लिए बैलेंस्ड डाइट लेते हैं लेकिन चीट मील में बर्गर खाना उन्हें खूब पसंद है। विजय मानते हैं कि खाने में बहुत ज्यादा परहेज से बेहतर है कि कैलोरी बर्न की जाएं।
 

Image credits: insta

खाने में फ्रैश वेजीटेबल्स

विजय  देवरकोंडा फाइबर, विटामिंस के साथ अन्य न्यूट्रिशन के लिए फ्रेश वेजीटेबल्स पर डिपेंड हैं। विजय मानते हैं कि सब्जियों से शरीर को खूब ताकत मिलती है। 

Image credits: insta

हैवी वेट एक्सरसाइज विजय को है पसंद

विजय एक बार में 200 किलो का वेट उठा लेते हैं। उन्हें हैवी लिफ्टर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। वेट लिफ्टिंग से उनकी मसल्स को स्ट्रेंथ मिलती है। 

Image credits: insta

रिफाइंड शुगर से दूरी

विजय  देवरकोंडा का कहना है कि रिफाइंड शुगर मोटापा बढ़ाने में मदद करती है। शुगर से हेल्थ प्रॉब्लम भी होती है। विजय नैचुरल शुगर फूड्स खाना पसंद करते हैं। 
 

Image credits: insta

खाने में कार्ब को जरूरी मानते हैं विजय

विजय  देवरकोंडा का मानना है कि वेट को मेंटेन रखने के लिए कभी भी कार्ब को पूरी तरह से नहीं हटाना चाहिए। फैट रिडक्शन के बाद कार्ब मसल्स को स्ट्रेंथ देने में मदद करती है। 

Image credits: insta
Find Next One