Utility News
CUET UG 2025: जानें कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) एग्जाम पैटर्न, पात्रता, विषय, अंकन योजना और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां। CUET 2025 से जुड़ी पूरी डिटेल्स यहां पढ़ें।
CUET UG 2025 भारत के सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज और भाग लेने वाले अन्य विश्वविद्यालयों के अंडरग्रेजुएट (UG) प्रोग्राम्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली एक नेशनल लेवल एग्जाम है।
CUET 2025 परीक्षा कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी: असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, पंजाबी, ओडिया, तमिल, तेलुगु और उर्दू।
यह परीक्षा 37 विषयों + 23 डोमेन-विशिष्ट विषयों + एक सामान्य योग्यता परीक्षा के लिए होगी। परीक्षार्थी मैक्सिमम 5 सब्जेक्ट (भाषा और सामान्य योग्यता परीक्षा सहित) चुन सकते हैं।
CUET UG 2025के लिए कोई एज लिमिट नहीं है। 12वीं पास या 2025 में एग्जाम में बैठने वाले छात्र पात्र हैं। कैंडिडेट को रिलेटेड विश्वविद्यालय/संस्थान के एज क्राईटेरिया का पालन करना होगा।
भाषा सब्जेक्ट: रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, लिटरेरी ऐबिलिटी और वोकैबुलरी बेस्ड।
डोमेन विषय: NCERT सिलेबस के अनुसार एग्जाम।
सामान्य योग्यता परीक्षा: GK, करंट अफेयर्स, मेंटल एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटभ्, मैथमेटिकल कांस्पेट, लाजिकल और एनालिटिकल रिजनिंग।
सही आंसर: 5 नंबर
रांग आंसर: 1 नंबर की नेगेटिव मार्किंग
कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)
प्रत्येक परीक्षा पत्र में 50 प्रश्न
प्रत्येक पेपर 60 मिनट का समय।
एग्जाम ऑनलाइन मोड में होगा, इसलिए कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम की प्रैक्टिस करें। सब्जेक्ट सेलेक्शन सोच-समझकर करें। NCERT सिलेबस और मैथमेटिकल, लाजिकल एवं एनालिटिकल रिजनिंग को मजबूत करें।
CUET 2025 से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया और आधिकारिक तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से CUET की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें।
रेगुलर मॉक टेस्ट और टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें।
NCERT बुक पढ़ें, प्रैक्टिस क्वेश्चन हल करें।
रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन व वाकबुलरी सुधारें।
मैथ व लॉजिक बेस्ड प्रश्नों का प्रैक्टिस करें।