Utility News

अपने सपनों के घर को दें होम इंश्योरेंस का सुरक्षा कवच, ये है तरीका

Image credits: St Adobe Stock

प्राकृतिक आपदा से अपने मकान को रखें कैसे सेफ?

हम अपने मकान को मजबूत और सुरक्षित रखने के लिए हर मुमकिन कदम उठाते हैं, बावजूद इसके भूकंप, तूफान, बाढ़, चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं से इसे सेफ रखना मुश्किल होता है।

 

Image credits: St Adobe Stock

मकान को सुरक्षित रखने के लिए लें होम इंश्योरेंस

होम इंश्योरेंस से हम प्राकृतिक आपदाओं से मकान को एक सेफ्टी कवर दे सकते हैं। अब ये सवाल उठता है कि होम इंश्‍योरेंस कैसे मिलता है और इसे लेते समय क्‍या-क्‍या सावधानियां बरतनी चाहिए?

 

Image credits: St Adobe Stock

होम इंश्योरेंस के बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

ICICI लोम्‍बार्ड जीआईसी के चीफ (अंडरराइटिंग एंड क्लेम्स प्रॉपर्टी एंड कैजुअल्टी) गौरव अरोड़ा के मुताबिक होम इंश्‍योरेंस जनरल इंश्‍योरेंस का ही एक रूप है जो आपके घर को कवर करता है।

 

Image credits: St Adobe Stock

मकान के साथ घर के अंदर रखी वस्तुओं का भी मिलता है कवर

इसके साथ ही घर के अंदर किसी भी इंश्योर्ड संपत्ति को हुए नुकसान की लागत को भी इस इंश्योरेंस से कवर मिलता है। यह बीमाधारक को किसी आपदा में फाइनेंशियल कवर उपलब्‍ध कराता है।

 

Image credits: St Adobe Stock

प्राकृतिक आपदा में मिलती है 100% की फाईनेंसियल सिक्योरटी

होम इंश्‍योरेंस उस पॉलिसी में दिए गए बीमा राशि (सम एश्योर्ड) के 100 फीसदी तक भूकंप, तूफान, बाढ़, चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं से कवर सुनिश्चित करता है।

 

Image credits: St Adobe Stock

होम इंश्योरेंस के लिए ये है जरूरी

होम इंश्योरेंस पॉलिसी किसी भी जनरल इंश्‍योरेंस कंपनी की वेबसाइट या एजेंट के जरिए ले सकते हैं।  इसके लिए घर और घर में रखे सामानों की कीमत के साथ अपने KYC डिटेल  की जरूरत होती है। 

 

Image credits: St Adobe Stock

पुरानी बिल्डिंग का रिस्क कवर में आनाकानी करती हैं बीमा कंपनियां

गौरव अरोड़ा के मुताबिक मुख्य रूप से होम इंश्‍योरेंस कवर से इनकार नहीं किया जाता है, लेकिन बिल्डिंग पुरानी होने की स्थिति में बीमा कंपनी  रिस्क लेने से मना कर सकती है।

 

Image credits: St Adobe Stock

हमेशा कॉम्प्रिहेंसिव कवर पर ही दें जोर

कोई भी व्यक्ति जो होम इंश्‍योरेंस चाहता है, उसे अपनी संपत्ति और उसमें मौजूद सामानों के लिए कॉम्प्रिहेंसिव कवर लेना चाहिए।

 

Image credits: St Adobe Stock

घर के कंस्ट्रक्शन की वर्तमान हालत पर कराएं इंश्योरेंस

एक्‍सपर्ट का कहना है, क्‍लेम की स्थिति में पर्याप्त सुरक्षा के लिए व्यक्ति को घर के कंस्‍ट्रक्‍शन की मौजूदा दर के मुताबिक अपनी बीमा राशि (सम एंश्योर्ड) लेनी होगी।

 

Image credits: St Adobe Stock

बीमा कंपनी के डिजिटल फुटप्रिंट पर करें गौर

इसके अलावा पॉलिसी जारी करने, सर्विसिंग और क्लेम के मामले में बीमा कंपनी के डिजिटल फुटप्रिंट पर भी गौर करना चाहिए। आजकल हर कंपनी ऑनलाइन प्रोडक्‍ट उपलब्‍ध कराती हैं।

 

Image credits: St Adobe Stock
Find Next One