Utility News

क्या आपके पालतू जानवर भी देखते हैं सपने? जानिए सचाई

Image credits: Social Media

क्या जानवर भी देखते हैं सपने?

आपने कभी सोचा है कि क्या आपके पालतू जानवर भी सपने देखते हैं। साइंस के नजरिए से आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं।

Image credits: Social Media

जानवरों की नींद में क्यों होते हैं अजीब मूवमेंट्स?

आपने कभी अपने डॉग या बिल्ली को नींद में चौंकते या शोर करते हुए देखा होगा? यह उनके सपनों की वजह से हो सकता है।

Image credits: Social Media

साइंस क्या कहती है?

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और अन्य रिसर्च बताती हैं कि जानवर भी सपने देखते हैं, जैसे इंसान REM नींद के दौरान सपने देखते हैं।

Image credits: Social Media

जानवर कैसे सपने देखते हैं?

मनुष्यों की तरह जानवरों में भी जटिल मस्तिष्क और न्यूरॉन्स होते हैं, जो सोते समय एक्टिव रहते हैं और यही सपने दिखने की वजह होते हैं।

Image credits: Quora

सपनों में क्या देखते हैं जानवर?

वैज्ञानिकों का मानना है कि जानवर अपने सपनों में रोज़मर्रा की गतिविधियों को देखते हैं, जैसे डॉग शिकार करते हुए या पक्षी गाना गाते हुए।

Image credits: Social Media

जानवर के सपनों के बारे में कैसे पता चला?

EEG टेस्ट के जरिए वैज्ञानिक जानवरों के मस्तिष्क की गतिविधियों को सोते समय ट्रैक कर पाते हैं, जिससे उनके सपने का पता चलता है।

Image credits: Social Media

यह समझने में बिल्लियों ने की मदद

1960 के एक शोध में बिल्लियों ने इंसानों के सपनों को समझने में मदद की, जब वे सोते हुए चलती थीं और अपने काल्पनिक दुश्मन से लड़ती थीं।

Image credits: Social Media

क्या सभी जानवर सपने देखते हैं?

ज्यादातर स्तनधारी, पक्षी और कुछ रेप्टाइल्स सपने देखते हैं। लेकिन कीड़े और जलीय जीवों के बारे में अभी कोई पक्का प्रमाण नहीं है।

Image credits: Social Media
Find Next One