Utility News

काला पानी से ज्वालामुखी तक: पोर्ट ब्लेयर के 10 राज, बनाते हैं इसे खास

Image credits: Wikipedia

सेल्यूलर जेल

पोर्ट ब्लेयर का प्रसिद्ध स्थल, जिसे "काला पानी" भी कहा जाता है, स्वतंत्रता सेनानियों को यातना देने के लिए अंग्रेजों ने बनाया था। जहां वीर सावरकर जैसे स्वतंत्रता सेनानी कैद थे।
 

Image credits: social media

नामकरण का इतिहास

पोर्ट ब्लेयर का नाम ब्रिटिश नौसेना अधिकारी कैप्टन आर्चिबाल्ड ब्लेयर के नाम पर रखा गया था। अब इसका नाम बदलकर "श्री विजयपुरम" रखा गया है, जो इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ा है।
 

Image credits: lifeforstock@freepik

चोल साम्राज्य का केंद्र

यह क्षेत्र चोल साम्राज्य का महत्वपूर्ण नौसैनिक केंद्र था। श्री विजयपुरम नाम इसी ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है।

Image credits: History Unravelled

जापानी आक्रमण

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान ने अंडमान द्वीपों पर कब्जा कर लिया था। इस दौरान पोर्ट ब्लेयर पर भी जापानी सेना ने कब्जा कर लिया था।

Image credits: Freepik

बिखरी है प्राकृतिक सुंदरता

पोर्ट ब्लेयर अपने खूबसूरत समुद्र तटों, राधानगर और कार्बिन्स कोव और समृद्ध जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है। यहां का समुद्री जीवन गोताखोरी के शौकीनों के लिए एक स्वर्ग है।
 

Image credits: Wikipedia

नील और हैवलॉक द्वीप

पोर्ट ब्लेयर के नज़दीक नील और हैवलॉक द्वीप हैं, जो विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। यहां की सफेद रेत और साफ पानी इन्हें खास बनाते हैं।

Image credits: Wikipedia

भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी

पोर्ट ब्लेयर से 135 किमी दूर स्थित बैरन द्वीप भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है, जो इसे और भी अनोखा बनाता है।

Image credits: Getty

स्वतंत्र भारत की पहली भूमि

नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में 1943 में पहली बार भारतीय तिरंगा फहराया था, जिसे स्वतंत्र भारत की पहली भूमि कहा जाता है।

Image credits: social media

जनजातीय कल्चर का केंद्र

पोर्ट ब्लेयर अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की आदिवासी संस्कृतियों का केंद्र है। यहाँ कई जनजातियाँ निवास करती हैं, जिनमें जारवा और ओंग प्रमुख हैं।

Image credits: X-Ministry of Finance

इको-फ्रेंडली पर्यटन

पोर्ट ब्लेयर इको-फ्रेंडली पर्यटन के लिए जाना जाता है। यहाँ कई रिसॉर्ट्स और पर्यटन स्थल हैं जो पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए बनाए गए हैं।

Image credits: tirachard@freepik
Find Next One