Trikonasana for Heart Health: आजकल लोगों में कम उम्र में ही दिल का दौरा, छाती में दर्द की समस्या आदि लक्षण देखने को मिल रहे हैं। अगर आप अपने दिल को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आज से ही योग करना शुरू कर दें। आज हम आपको हार्ट को मजबूत बनाने वाले योग त्रिकोणासन के बारे में बताएंगे। जानिए त्रिकोणासन करते वक्त क्या सावधानियां रखनी चाहिए।

त्रिकोणासन करने का तरीका

  • सीधे खड़े होकर लंबी सांसे लें और दाई ओर हल्का सा झुक जाएं। आपको एक सीध में देखना है। पैरों को वी के आकार में फैला लें।
  • अब दाएं  हाथ की उंगलियों से दाए पैरौं को छूने की कोशिश करें। इस दौरान बाएं हाथ को ऊपर उठाएं रखें। इस स्थिति में कुछ सेकेंड तक रहें।
  • अब यही प्रक्रिया आपको बाईं ओर भी करनी हैं। आप इस सेट को 10 से 20 बार आराम से कर सकते हैं।
  • अगर आपको किसी प्रकार की समस्या महसूस हो तो एक्सपर्ट से पूछ सकते हैं। 

 त्रिकोणासन से शरीर को लाभ

  1. त्रिकोणासन करने से आपके पैरों, हाथों, छाती आदि की मसल्स को मजबूती मिलती है।  त्रिकोणासन की मदद से रीढ़ की स्ट्रेचिंग भी कर सकते हैं।
  2. जिन लोगों को रीढ़ की हड्डी में अक्सर दर्द की समस्या रहती है उन्हें भी यह आसन करना चाहिए।
  3. फिजिकल और मेंटल हेल्थ बेहतर करने के लिए भी त्रिकोणासन किया जा सकता है।
  4. अगर आपको स्ट्रेस की समस्या रहती है तो भी इस आसन का अभ्यास जरूर करें।

त्रिकोणासन से हार्ट को फायदा

त्रिकोणासन प्रत्यक्ष रूप से शरीर के विभिन्न हिस्सों को फायदा पहुंचाता है। चूंकि त्रिकोणासन करने से स्ट्रेस कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है इसलिए हार्ट हेल्थ भी बेहतर रहती है। शरीर की मसल्स को स्ट्रेचबल बनाने वाला त्रिकोणासन दिल को भी मजबूत बनाता है। अगर आपको पहले से हार्ट की समस्या है तो इस आसन को करने से पहले डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

ये भी पढ़ें:International Yoga Day 2024: पीठ दर्द की बज जाएगी बैंड, जब रोजाना करेंगी मार्जरी आसन