उत्तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे की चपेट में 45 लोग आ गए है जो कि गंभीर रुप से घायल है। घायलों में 20 मुसाफिरों की स्थिति ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। बस में करीब 50 लोग सवार थे। यह बस दिल्ली से बिहार जा रही थी, घटना का क्या कारण है इस बात का अभी कुछ पता नहीं लग पाया है। 

घायलों को तिर्वा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए कई घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया। 

बताया जा रहा है कि इस बस में बैठे लोग छठ पूजा में शामिल होने के लिए बिहार जा रहे थे। छठ महापर्व बिहार में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है और यह अवसर बिहार का मुख्य है। इस मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में रह रहे बिहार के लोग अपने घर जाते हैं।