इसरो
(Search results - 33)NewsJan 22, 2020, 6:24 PM IST
डेमोक्रेसी इंडेक्स में भारत की स्थिति से इसरो द्वारा गगनयान में भेजे जाने वाली ह्यूमनॉइड का वीडियो जारी होने तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
भारत डेमोक्रेसी इडेंक्स में 10 पायदान नीचे 51वीं पोजिशन पर आ गया। 2019 में भारत का डेमोक्रेसी स्कोर 6.9 रहा, जो 13 साल में सबसे निचले स्तर पर है। इसरो ने बुधवार को मानवरहित अंतरिक्ष मिशन गगनयान में भेजी जाने वाली ह्यूमनॉइड व्योममित्रा का वीडियो जारी किया। इसरो के वैज्ञानिक सैम दयाल ने कहा कि यह ह्यूमनॉइड मानव की तरह व्यवहार करने का प्रयास करेगी और हमें वापस रिपोर्ट करेगी। सीएए को लेकर दायर 143 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान चीफ जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस एस अब्दुल नजीर और जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने कहा कि केंद्र का पक्ष सुने बगैर सीएए और एनपीआर प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाएंगे।
NewsDec 11, 2019, 7:59 PM IST
नागरिकता संशोधन बिल को लेकर हो रहे प्रदर्शन से भारतीय उपग्रह रीसैट-2बीआर1 के लॉन्च तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
राज्यसभा में बुधवार को नागरिकता संशोधन बिल पर बहस के बीच असम, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल और मेघालय में प्रदर्शन हुए
NewsSep 9, 2019, 7:17 PM IST
पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट द्वारा इसरो की तारीफ से तालिबान की अमेरिका को धमकी तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
पाकिस्तान की पहली महिला एस्ट्रोनॉट नमीरा सलीम ने चंद्रयान-2 को लेकर इसरो की खुलकर तारीफ की और इसे ऐतिहासिक प्रयास बताया
NationSep 8, 2019, 9:09 PM IST
आखिरी 15 मिनटों में चंद्रयान के साथ क्या हुआ था, जानिए तस्वीरों की जुबानी
जिस समय चंद्रयान 2 से अलग होकर विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह की ओर बढ़ रहा था। वह आखिरी 15 मिनट इसरो सहित पूरे देश के लिए बेहद अहम थे। विक्रम के इन्हीं 15 मिनटों को इसरो ने दहशत का समय बताया था। आईए आपको दिखाते हैं कि इन आखिरी 15 मिनटों में आखिर हुआ क्या था।
NationSep 8, 2019, 8:34 PM IST
चंद्रयान से जुड़ी सबसे बड़ी और जरुरी खबर, विक्रम लैंडर के सही सलामत होने की पूरी संभावना
चंद्रयान-2 के लांच पर लगे शुरुआती झटकों के बाद अब कुछ अच्छी खबरें भी आने लगी हैं। इसरो प्रमुख के. सिवन ने जानकारी दी है कि चांद की सतह पर विक्रम लैंडर का पता लग गया है। लैंडर की थर्मल फोटो खींची गई है, जिसमें वह उल्टा पड़ा हुआ दिख रहा है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उसे कितना नुकसान पहुंचा है। लेकिन राहत की बात यह है कि विक्रम लैंडर चांद की सतह से टकराकर चकनाचूर होने की आशंका गलत साबित हुई है।
NationSep 7, 2019, 2:36 PM IST
चांद पर पहुंचकर रहेगा भारत, मुंबई में पीएम मोदी ने किया ऐलान
भारत के कदम चांद तक पहुंचकर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में ऐलान किया है कि इसरो को छोटी असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए। देश को हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व है और हमें उम्मीद है कि हम चांद पर जरूर पहुंचेंगे।
NewsSep 7, 2019, 10:26 AM IST
जब रो पड़े इसरो चीफ तो पीएम मोदी ने लगाया गले और हुए भावुक
पीएम मोदी ने कहा कि आप अपने आप में प्रेरणा के सागर हैं और आने वाले दिनों में इसरो नए मिशन शुरू करेगा और इसके जरिए वह नए मुकाम हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि मुझे और पूरे देश को वैज्ञानिकों और इंजीनियरों पर पूरा गर्व है क्योंकि हम लोग मक्खन पर लकीर नहीं बल्कि पत्थर पर लकीर खींच रहे हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ अपना भाषण खत्म किया। इसके बाद पीएम मोदी ने इस मिशन से जुड़े वहां पर मौजूद सभी वैज्ञानिकों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया।
NationSep 2, 2019, 3:23 PM IST
'मायके से ससुराल' रवाना हुए चंद्रयान-2 से अलग हुआ विक्रम लैंडर
भारत के चंद्र अभियान के लिए आज का दिन बेहद अहम रहा। इसरो की तरफ से चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान-2 से उसका लैंडर विक्रम सफलतापूर्वक अलग हो गया। यह सफलता पहले से तय समय पर सोमवार की दोपहर 1.35 बजे मिली।
NewsAug 20, 2019, 12:12 PM IST
चंद्रयान-2 के लिए अब दूर नहीं ‘चंदामामा’, मुश्किल बाधा पार कर चांद की कक्षा में किया प्रवेश
जानकारी के मुताबिक चंद्रयान 2 लगभग 30 दिनों की अंतरिक्ष यात्रा के बाद आज लक्ष्य के करीब पंहुच गया है। इसरो के वैज्ञानिकों के मुताबिक आज अंतरिक्ष यान को चंद्र की कक्षा में पहुंचाने के अभियान को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है क्योंकि ये सबसे चुनौतीपूर्ण अभियानों में से एक था। वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि उपग्रह चंद्रमा से उच्च गति वाले वेग से पहुंचता तो वह इसे उछाल देता।
NewsJul 28, 2019, 3:50 PM IST
ईंधन की गणना के आधार पर चंद्रयान-2 से इसरो को मिली अच्छी खबर
चंद्रयान के साथ गए ऑर्बिटर से जुड़ी अच्छी खबर है। अब इसका जीवन काल एक साल ज्यादा होगा। पहले इसकी जीवन अवधि मात्र एक वर्ष मानी जा रही थी। लेकिन अब अनुमान लगाया जा रहा है कि यह दो वर्षों तक चंद्रमा का चक्कर लगा पाएगा।
NewsJul 23, 2019, 12:56 PM IST
चांद के बाद अब सूरज पर जीत हासिल करने की तैयारी में है इसरो
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान यानी इसरो ने चांद के रहस्यों को उजागर करने के लिए चंद्रयान 2 भेज दिया है। लेकिन इसरो के वैज्ञानिकों को इतने से ही संतोष नहीं है। अब जल्दी ही वह सूरज की खबर लाने के लिए आदित्य-एल-1 मिशन लांच करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। भारत सूरज की खबर लाने के लिए उसके पास सैटेलाइट भेजने की योजना पर काम कर रहा है। जिससे उसकी बाहरी परत तेजोमंडल के बारे में जानकारी इकट्ठा की जाएगी। यह सूरज का सबसे गर्म हिस्सा होता है जो कि पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार होता है।
NewsJul 22, 2019, 4:33 PM IST
भारत का चंद्रयान-2 हुआ रवाना, लाइव वीडियो में देखिए सफलता की कहानी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने काफी मेहनत के बाद चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण कर ही दिया। इसे सोमवार की दोपहर 2.43 बजे प्रक्षेपित किया गया। लांच के 15 मिनट बाद चंद्रयान-2 रॉकेट से अलग होकर सफलतापूर्वक अपनी मंजिल की ओर रवाना हो चुका है।
NewsJul 18, 2019, 8:06 PM IST
चंद्रयान-2 का इंतजार खत्म, सोमवार को होगा प्रक्षेपण
पिछले सोमवार यानी 15 जुलाई को जिस चंद्रयान की लांचिंग टल गई थी, उसकी लांचिंग अब अगले सोमवार यानी 22 जुलाई को होगी। पिछली बार यान को ले जाने वाले रॉकेट में तकनीकी खामी पाई गई थी। जिसे एक हफ्ते के समय में दुरुस्त कर लिया गया है। चंद्रयान से संबंधित हर छोटी बड़ी जानकारी के लिए नीचे पढ़ें-
NewsJul 15, 2019, 8:43 AM IST
आखिरी मौके पर रोकनी पड़ी चंद्रयान-2 की लांचिंग
इसरो के दूसरे चंद्र मिशन की लांचिंग तकनीकी कारणों से बाधित हुई है। इसे आज भोर में 2.51 मिनट पर लांच किया जाना था। जिसके लिए उलटी गिनती भी शुरु कर दी गई थी। लेकिन ऐन मौके पर लांचिंग रॉकेट में किसी खामी का पता चला। जिसकी वजह से लांच से 56 मिनट 24 सेकेंड पहले इसे स्थगित कर दिया गया।
NewsJun 13, 2019, 4:47 PM IST
इसरो का बड़ा ऐलान, स्पेस में भारत का होगा अपना अलग स्टेशन
यह मौजूदा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अलग होगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो के चेयरमैन डा. के सिवन ने यह जानकारी दी है।