: रायबरेली
(Search results - 50)Motivational NewsApr 17, 2024, 2:26 PM IST
UPSC Toppers 2023: पिता बेचते हैं गुमटी में किताबें, बेटे ने यूपीएससी क्रैक कर रचा इतिहास
यूपी के रायबरेली के रहने वाले शिवम सिंह ने यूपीएससी 2023 में 877वीं रैंक हासिल की है। अभी गोरखपुर की खजनी तहसील में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता वर्षों से गुमटी में किताबें बेचते हैं।
NewsMar 6, 2024, 2:22 PM IST
UP News: कांग्रेस के गढ़ में लगे प्रियंका गांधी के पोस्टर, इंदिरा, राहुल संग आजाद की भी तस्वीरें, रखी ये मांग
कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के समर्थकों ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पोस्टर लगाए हैं। जिसमें कांग्रेस पार्टी से मांग की गई है कि अपने गढ़ में लोकसभा चुनाव में वह उन्हें उतारे।
NewsFeb 25, 2024, 7:40 PM IST
राजकोट से पीएम मोदी ने 5 एम्स का किया उद्घाटन, कहा, "आज भारत का हेल्थ सिस्टम पूरी तरह बदल गया"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का निरीक्षण किया। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की पांच एम्स को राष्ट्र को समर्पित किया। इनमे गुजरात के राजकोट, पंजाब के बठिंडा, उत्तर प्रदेश के रायबरेली, पश्चिम बंगाल के कल्याणी, आंध्र प्रदेश के मंगला गिरी में बने नई एम्स शामिल है।
NewsDec 6, 2023, 8:49 PM IST
डिप्रेशन ने ली इस डॉक्टर परिवार के 4 लोगों की जान, सहम गया सुनने वाला हर इंसान
डॉक्टर अरुण कुमार सिंह (45) मिर्जापुर के रहने वाले थे। रायबरेली के आधुनिक रेल कोच कारखाना स्थित अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ थे। साल 2017 से कार्यरत थे। परिसर में ही आवास भी था। जहां परिवार के साथ रहते थे। रविवार को उन्हें और उनकी फैमिली को देखा गया था।
NewsNov 4, 2023, 12:43 AM IST
देर रात उत्तर भारत में हिली धरती,दहशत के मारे घर से निकले लोग
Earthquake-उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में देर रात लोगों ने भूकंप ये झटके इतनी तेज़ थे की लोग अपना घर छोड़ कर सड़क पर जा पहुंचे। रिक्टर स्केल पर यह तीव्रता 5.9 आंकी गई है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों सीतापुर , रायबरेली ,शाहजहांपुर, वाराणसी, आगरा मुरादाबाद रामपुर संबल समेत कई जगहों पर भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं।
Motivational NewsNov 2, 2023, 10:54 PM IST
इस कैंसर सर्वाइवर ने दुनिया को दिखाई कमाल की कारीगरी...बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड
अक्सर लोग जीवन में छोटी-मोटी परेशानियों के आगे घुटने टेक देते हैं। पर यूपी के रायबरेली जिले के सलोन तहसील के रहने वाले मोहम्मद नसीम शेख मुश्किलों से लड़ें। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के आगे सरेंडर नहीं किया, बल्कि उसमें भी जीवन जीने की राह खोज निकाली।
Motivational NewsAug 24, 2023, 8:44 PM IST
रायबरेली: गजब है इस टीचर का बच्चों को पढ़ाने का अंदाज, डांस वीडियो हुआ था वायरल
सोशल मीडिया पर एक शिक्षक का स्कूली बच्चों को डांस सिखाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। शिक्षक का नाम कौशलेश मिश्रा है जो की रायबरेली ऊंचाहार में मुरार मऊ प्राथमिक विद्यालय के टीचर हैं ।
Motivational NewsAug 24, 2023, 7:19 PM IST
Exclusive: डांस, क्राफ्ट, एरोबिक्स, प्लांटेशन गजब तरीके से बच्चों को पढ़ाते हैं रायबरेली के कौशलेश मिश्रा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक अपने बच्चों को डांस सिखा रहा है। दरअसल शिक्षक का नाम कौशलेश मिश्रा है और यह वीडियो रायबरेली के ऊंचाहार का मुरार मऊ प्राथमिक विद्यालय का वीडियो है। शिक्षक कौशलेश मिश्रा बच्चों को डांस की क्लास दे रहे हैं।
Motivational NewsJul 14, 2023, 1:08 AM IST
विदेश की जॉब छोड़ देश में जबरदस्त बिजनेस कर रहे रायबरेली के डॉ. नितिन
साल 2016 में इजराइल से वापस आकर रायबरेली के डॉ. नितिन सिंह ने मधुमक्खी पालन का काम शुरु किया। शुरु में लोगों ने उनकी खिल्लियां उड़ाईं। पर काम में सफल होते देख अपने बच्चों को काम पर भेजने लगें।
Motivational NewsJul 1, 2023, 3:45 PM IST
विदेश की हाई प्रोफाइल Job छोड़ा तो लोग उड़ाने लगे मजाक, अब सबकी जुबान पर रायबरेली के डॉ. नितिन सिंह का नाम
किसी भी नये काम की शुरुआत में मुश्किलें आती हैं। रायबरेली के डॉ. नितिन सिंह के साथ भी ऐसा ही हुआ। जब साल 2016 में इजराइल से वापस आने के बाद उन्होंने मधुमक्खी पालन का काम शुरु किया। दोस्त और परिवार के लोग कहने लगे कि इतना पढ़ाई करके क्या हुआ, जब मधुमक्खी पालन कर रहे हो। लोगों ने उनकी खिल्लियां उड़ानी शुरु कर दी। ताने सुनने के बाद भी नितिन अपने मकसद से डिगे नहीं।
NewsNov 10, 2020, 7:27 PM IST
दिवाली से पहले यूपी सरकार ने पटाखों पर लगाया प्रतिबंध, हो रही है आलोचना
एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, एनसीआर क्षेत्र, मुजफ्फरनगर, आगरा, वाराणसी, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बागपत, बुलंदशहर में सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
NewsJun 23, 2020, 12:01 PM IST
रायबरेली में दरक रहा है किला तो अमेठी में दुरूस्त करने में जुटी कांग्रेस
हालांकि लोकसभा चुनाव के एक साल के बाद अब कांग्रेस को अमेठी का याद आई और वह अपने किले को फिर से मजबूत करने की रणनीति पर काम रही है। अमेठी में भाजपा नेता स्मृति ईरानी की जीत के सालभर बाद ही यहां के लोगों की थाह लेने में जुटी गई है। इसके लिए कांग्रेस आलाकमान ने जिला कमेटी को निर्देश दिया है कि वह जिले कर छोटी बड़ी घटना पर नजर रखे।
NewsMay 28, 2020, 1:42 PM IST
सिंधिया की राह पर चली बागी अदिति, गांधी परिवार के गढ़ में ढह सकता है कांग्रेस का आखिरी किला
रायबरेली को गांधी परिवार का गढ़ कहा जाता है। लेकिन यहां से कांग्रेस की एकमात्र विधायक अदिति सिंह भी अब जल्द ही कांग्रेस को अलविदा कह सकती हैं। फिलहाल अदिति सिंह ने कांग्रेस के पूर्व बागी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनुसरण करते हैं अपने ट्वविटर एकाउंट से कांग्रेस नाम और लोगो को हटा दिया है। जबकि सिंधिया ने कांग्रेस को छोड़ने से पहले इस तरह से कांग्रेस नाम और लोगो को हटाया था।
NewsMay 20, 2020, 6:43 PM IST
बस विवाद में प्रियंका को नहीं मिला पार्टी विधायक का साथ, अकेले पड़ी कांग्रेस महासचिव
बस विवाद में अब कांग्रेस की विधायक और कभी प्रियंका गांधी की करीबी माना जानी वाली अदिति सिंह भी उतर गई है। उन्होंने सीधे तौर पर प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। अदिति सिंह ने प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि 'बस' को लेकर पार्टी की फजीहत हुई है।
NewsMay 8, 2020, 11:51 AM IST
जानें क्योंकि रायबरेली और अमेठी में लग रहे हैं सोनिया और कांग्रेस के खिलाफ नारे
कुछ दिन पहले ही सोनिया के बयान के बाद विवाद शुरू हो गया था, जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने घोषणा की थी कि पार्टी प्रवासी श्रमिकों का ट्रेन किराया भुगतान करेगी। कांग्रेस ने भाजपा सरकार को भी घेरा था और आरोप लगाया था कि वह गरीबों पर बोझ डाल रही है। लेकिन सोनिया गांधी का बयान अब उनकी ही मुसीबत बन गया है।