: रायबरेली  

(Search results - 50)
  • Sonia could not forget son's defeat in Amethi, rude to public in Congress strongholdSonia could not forget son's defeat in Amethi, rude to public in Congress stronghold

    NewsJan 24, 2020, 1:09 PM IST

    अमेठी में बेटे की हार की टीस भुला नहीं पाई सोनिया, कांग्रेस के गढ़ में जनता से दिखाई बेरूखी

    अमेठी को कांग्रेस का गढ़ कहा जाता था। देश में कांग्रेस की स्थिति कुछ भी रही हो, लेकिन अमेठी की जनता ने हमेशा ही कांग्रेस का साथ दिया। वह भले ही सत्ता में रही या फिर विपक्ष में। लेकिन पिछले साल लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के इस गढ़ में सेंध लगाई। भाजपा ने कांग्रेस को इस गढ़ को ही गांधी परिवार से नही छिना बल्कि कांग्रेस के दिग्गज कहे जाने वाले संजय सिंह को भी भाजपा में शामिल करा लिया।

  • Sonia Gandhi and Priyanka in Rae Bareli, but strong leader Aditi kept distance from Gandhi familySonia Gandhi and Priyanka in Rae Bareli, but strong leader Aditi kept distance from Gandhi family

    NewsJan 23, 2020, 8:25 AM IST

    सोनिया गांधी और प्रियंका रायबरेली में, लेकिन मजबूत छत्रप अदिति ने गांधी परिवार से बनाई दूरी

    सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के रायबरेली दौरे पर हैं, इस इस दौरे में अदिति सिंह की गैरमौजूदगी सबको खटक रही हैं। क्योंकि अदिति सिंह को रायबरेली में कांग्रेस का मजबूत किला जाना जाता है। हालांकि पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस और अदिति सिंह के बीच रिश्तों में तल्खी आई थी। 

  • The party has given the gift of membership dismissal to the newly married bride Congress MLA Aditi SinghThe party has given the gift of membership dismissal to the newly married bride Congress MLA Aditi Singh

    NewsNov 27, 2019, 5:23 PM IST

    नवेली दुल्हन कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को पार्टी ने दिया सदस्यता बर्खास्तगी का ‘गिफ्ट’

    अदिति सिंह कांग्रेस की रायबरेली से विधायक है और पिछले कई दिनों से पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि अदिति सिंह के राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ से बढ़ी नजदीकियों के कारण पार्टी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा रही है। क्योंकि कांग्रेस को आशंका है कि वह जल्द ही पार्टी से अलविदा कह सकती हैं।

  • Aditi Singh showed mirror to Congress, did not respond, in preparation to shore up many 'dissatisfied'Aditi Singh showed mirror to Congress, did not respond, in preparation to shore up many 'dissatisfied'

    NewsOct 8, 2019, 6:38 AM IST

    अदिति सिंह ने कांग्रेस को दिखाया आईना, नहीं दिया जवाब, कई 'असंतुष्ट' किनारा करने की तैयारी में

    अभी तक कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने पार्टी द्वारा दिए गए नोटिस का जवाब नहीं दिया है। लिहाजा पार्टी उन पर कड़ी कार्यवाही कर किसी तरह का संदेश दे सकता है। लेकिन ये तय है कि अदिति सिंह आने वाले समय में किसी तरह का बड़ा फैसला ले सकती हैं। उनको दिए गए नोटिस की मियाद पूरी हो गई है। लेकिन अदिति सिंह ने पार्टी को कोई जवाब नहीं दिया है।

  • BJP's mission Rae Bareli begins, saffron brigade in preparation to demolish second stronghold of Gandhi familyBJP's mission Rae Bareli begins, saffron brigade in preparation to demolish second stronghold of Gandhi family

    NewsOct 3, 2019, 9:23 PM IST

    भाजपा का मिशन रायबरेली शुरू, गांधी परिवार के दूसरे गढ़ को ढहाने की तैयारी में भगवा ब्रिगेड

    असल में इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के एक गढ़ अमेठी पर कब्जा कर लिया है। लेकिन अब भाजपा की नजर गांधी परिवार के दूसरे गढ़ माने जाने वाले रायबरेली पर है। हालांकि इस बार भाजपा ने कांग्रेस को  बढ़ा झटका दिया था। कांग्रेस और दिग्गज नेता और गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले दिनेश सिंह और उनके परिवार को भाजपा ने पार्टी में शामिल करा कर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था।

  • Rahul, Priyanka's close rebellion in UP, speculation about leaving the partyRahul, Priyanka's close rebellion in UP, speculation about leaving the party

    NewsOct 3, 2019, 10:17 AM IST

    यूपी में राहुल, प्रियंका की करीबी अदिति हुई बागी, पार्टी छोड़ने की अटकलें

    इससे पहले अदिति सिंह उन नेताओं में शुमार थी। जिन्होंने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने में केन्द्र सरकार की तारीफ की थी। हालांकि कांग्रेस इसके खिलाफ थी। लेकिन अब अदिति सिंह ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। क्योंकि दो अक्टबूर को कांग्रेस के विधायक यात्रा और धरने पर थे। लेकिन अदिति सिंह ने यूपी सरकार द्वारा बुलाए गए विशेष सत्र में हिस्सा लिया। अदिति ने सत्र में भाषण भी दिया। असल में कांग्रेस पार्टी के साथ ही सभी विपक्षी दलों ने दो अक्टूबर को आयोजित उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र के बहिष्कार करने की फैसला किया था।

  • Saffron color sheet laid in hospital before Yogi's visitSaffron color sheet laid in hospital before Yogi's visit

    NewsAug 28, 2019, 8:27 AM IST

    योगी के दौरे से पहले अस्पताल में बिछाई भगवा रंग की चादर

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रायबरेली में राणा बेनी माधोसिंह की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने को वहां पहुंचे थे। असल में अमेठी फतह के बाद भाजपा का पूरा जोर रायबरेली पर है। जहां अभी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद हैं। जबकि कांग्रेस का ही गढ़ कहे जाने वाले अमेठी में इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के किले को ध्वस्त कर दिया है। 

  • BJP MLA and accused in gang rape Kuldeep singh sengar jail may shift soonBJP MLA and accused in gang rape Kuldeep singh sengar jail may shift soon

    NewsJul 30, 2019, 11:12 AM IST

    उन्नाव गैंगरेप के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप की बदली जा सकती है जेल, कई मोबाइल जांच के घेरे में

    सीतापुर जेल में बंद भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जेल बदली जा सकती है। उन्हें इलाहाबाद या फिर अन्य जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। फिलहाल पुलिस कुछ सदिंग्ध मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है जो उस दिन सीतापुर जेल के आसपास सक्रिय थे।

  • Unnao rape victim under critical condition while aunity and advocate dead in car accident in raebareliUnnao rape victim under critical condition while aunity and advocate dead in car accident in raebareli

    NewsJul 28, 2019, 8:57 PM IST

    उन्नाव रेप कांड की पीड़िता का जबरदस्त एक्सीडेंट, चाची और वकील की मौत जबकि पीड़िता की हालत गंभीर

    आज पीड़िता रायबरेली जेल में बंद अपने चाचा से मिलने जा रही थी। उसके साथ उसकी चाची और वकील भी साथ थे। लेकिन उसकी कार की अतरूआ गांव के पास एक ट्रैक के साथ जबरदस्त टक्कर हो गयी। जिसमें उसकी चाची की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पीड़िता और उसका वकील गंभीर तौर पर घायल हो गए। जिन्हें लखनऊ लाया जा रहा था, जिसमे वकील महेन्द्र सिंह की रास्ते में मौत हो गयी जबकि पीड़िता को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी है।

  • BJP set out mission raebareli in congress bastionBJP set out mission raebareli in congress bastion

    NewsJun 25, 2019, 8:05 AM IST

    तो क्या बीजेपी ने गांधी परिवार के गढ़ में शुरू कर दिया है ‘मिशन रायबरेली’

    असल में बीजेपी ने जिस तरह से पांच साल पहले अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ तैयारियां शुरू की थी, उसी तरह से अब वह रायबरेली में अपनी तैयारियों को अंजाम दे रही हैं। बीजेपी ये मानकर चल रही है कि भले ही अगले लोकसभा चुनाव पांच साल बाद होंगे, लेकिन रायबरेली में चुनाव के आसार कभी भी बन सकते हैं।

  • Is congress producing Priyanka in Raebareilly as Sonia successorIs congress producing Priyanka in Raebareilly as Sonia successor

    NewsJun 12, 2019, 9:31 AM IST

    क्या प्रियंका को रायबरेली में सोनिया के उत्तराधिकारी के तौर पर पेश कर रही है कांग्रेस

    अमेठी में राहुल गांधी बीजेपी नेता और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से 55 हजार से ज्यादा वोटों से हारे हैं। जबकि राजबरेली में सोनिया गांधी की जीत का अंतर भी कम हो गया है। सोनिया गांधी का स्वास्थ्य काफी अरसे से ठीक नहीं है, लिहाजा देर सबेर गांधी परिवार को ही यहां पर किसी अपना उत्तराधिकारी नियुक्त करना ही होगा। जो प्रियंका गांधी की रायबरेली में अति सक्रियता से समझा जा सकता है। 

  • Why Priyanka Gandhi will review of lok sabha defeat in raebareillyWhy Priyanka Gandhi will review of lok sabha defeat in raebareilly

    NewsJun 11, 2019, 10:09 AM IST

    जानें क्यों यूपी में हार की समीक्षा ‘रायबरेली’ में करेंगी प्रियंका

    आज से दो दिवसीय दौरे पर प्रियंका गांधी रायबरेली में मौजूद रहेंगी। जबकि पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया 14 जून को हार की समीक्षा करेंगे। सिंधिया लखनऊ में पूर्व सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों से मिलकर करेंगे हार के कारणों की समीक्षा करेंगे।  फिलहाल कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि प्रियंका को आगे कर पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। 

  • Why priyanka Gandhi vadra has been active in amethi and raebareli after votingWhy priyanka Gandhi vadra has been active in amethi and raebareli after voting

    NewsMay 18, 2019, 12:20 PM IST

    ...तो इसलिए चुनाव के बाद भी अमेठी और रायबरेली में सक्रिय हैं प्रियंका गांधी वाड्रा

    सच्चाई तो ये भी है कि भले ही अमेठी और रायबरेली में राहुल गांधी और सोनिया गांधी चुनाव लड़ रहे हों, लेकिन प्रचार का जिम्मा तो प्रियंका ने भी संभाला था। ताकि प्रियंका गांधी इन सीटों पर बड़ा चेहरा होकर उभरे। चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका ने रायबरेली और अमेठी की जनता को ये अहसास जताया कि वह 14 साल की उम्र से कांग्रेस के इस गढ़ में आ रही हैं। लिहाजा उनका यहां से रिश्ता है।

  • after voting Congress trying to save last stronghold in raebareliafter voting Congress trying to save last stronghold in raebareli

    NewsMay 15, 2019, 12:21 PM IST

    मतदान के बाद अब रायबरेली में कौन सा किला बचाने में जुटी है कांग्रेस

    असल में इस पूरी मुहिम को कांग्रेस विधायक अदिति सिंह चला रही हैं। जबकि अदिति सिंह के पिता माफिया डॉन अखिलेश सिंह पर्दे के पीछे इसके लिए पूरी बिसात पर नजर रखे हुए हैं। दो साल पहले अवधेश सिंह की जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर ताजपोशी कांग्रेस ने अखिलेश सिंह को किनारे करने की रणनीति के तहत ही की थी। रायबरेली में अखिलेश सिंह की ताकत को कम करने के लिए कांग्रेस ने दिनेश सिंह को आगे बढ़ाया। लेकिन अब उनके बीजेपी में जाने के बाद कांग्रेस फिर अखिलेश सिंह की बेटी पर दांव खेल रही है।

  • Priyanka Zindabad slogan started in the SP workers meeting in raebareliPriyanka Zindabad slogan started in the SP workers meeting in raebareli

    NewsMay 3, 2019, 10:20 AM IST

    जानें कहां एसपी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में लगे प्रियंका जिंदाबाद के नारे

    असल में दो दिन पहले ही समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने उनके पीछे सीबीआई और ईडी लगायी थी। इसके बाद राहुल गांधी ने भी बाराबंकी में एसपी पर प्रत्यारोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी और गठबंधन के बीच सांठगांठ है। क्योंकि बीजेपी हमेशा कांग्रेस मुक्त भारत की बात करती है। फिलहाल ये दोनों दल अपने चुनाव प्रचार में एक दूसरे को कोसने से परहेज नहीं कर रहे हैं।