Arun Jaitley
(Search results - 36)NewsMar 23, 2024, 10:10 AM IST
Electoral Bonds: केंद्रीय मंत्री नितिन गठकरी ने Supreme Court के फैसले पर कही बड़ी बात, गिनाईं जरूरतें
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि धन के बिना राजनीतिक पार्टी चलाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने 2017 में "अच्छे इरादे" के साथ चुनावी बांड योजना शुरू की थी, जिसे अब सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक करार दे दिया है।
LifestyleSep 19, 2023, 6:30 AM IST
बेटे से 19 साल छोटी है ये एक्ट्रेस, Finance Minister से है खास कनेक्शन
जवान फिल्म में वैसे तो हर किरदार की बहुत तारीफ हो रही है, लेकिन एक किरदार ऐसा भी है जिस पर खूब मीम्स बना रहे हैं। दरअसल एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा फिल्म शाहरुख खान की मां बनी है जिसे फैन्स हजम नहीं कर पा रहे हैं।
Beyond NewsNov 8, 2021, 4:17 PM IST
Padma Awards: राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में पीवी सिंधू ने प्रेसिडेंट को हाथों रिसीव किया पद्मभूषण
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram nath kovind) ने 8 नवंबर को राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में आयोजित एक भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 141 लोगों को साल 2020 के लिए पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।
NewsSep 8, 2019, 10:01 PM IST
भगवान विश्वनाथ के सामने गंगा में प्रवाहित की गईं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की अस्थियां
देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की अस्थियां आज बनारस में गंगा नदी में विसर्जित कर दी गईं। इस कार्य के लिए पूरा जेटली परिवार काशी पहुंचा था।
NewsAug 27, 2019, 6:30 PM IST
फिरोज शाह कोटला का बदलेगा नाम, अब होगा अरूण जेटली फिरोजशाह कोटला स्टेडियम
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने आज फिरोजशाह कोटला स्टेडियम का नाम अपने पूर्व अध्यक्ष अरुण जेटली के नाम पर रखने का फैसला किया। अरूण जेटली डीडीसीए के अध्यक्ष के साथ ही बीसीसीआई के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। अरूण जेटली का निधन शनिवार दिल्ली के एम्स अस्पताल हुआ था और रविवार को उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ निगमबोध घाट पर किया गया।
NewsAug 27, 2019, 9:52 AM IST
तीन देशों की यात्रा से लौटने के बाद सबसे पहले अरूण जेटली के घर जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेन्द्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा पर आज भारत लौट रहे हैं। भारत लौटने पर वह सबसे पहले दिवंगत पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के घर जाएंगे और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। हालांकि शनिवार को ही पीएम मोदी ने जेटली के परिवार से बात की और अपनी सांत्वना दी। जेटली के परिजनों ने पीएम मोदी से यात्रा बीच में छोड़कर नहीं आने के लिए कहा था।
NewsAug 25, 2019, 5:29 PM IST
पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली, बेटे रोहन ने दी मुखाग्नि
आज भाजपा मुख्यालय में कई मंत्रियों और नेताओं ने अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि। उनके पार्थिव शरीर को फूलों से सजी तोप गाड़ी में अंतिम संस्कार स्थल पर ले जाया गया। इससे पहले भाजपा मुख्यालय में सैकड़ों लोगों ने कतार में लगकर जेटली को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा कार्यालय में ‘जब तक सूरज चांद रहेगा जेटली तेरा नाम रहेगा’ जैसे नारे गूंजे।
NewsAug 25, 2019, 8:05 AM IST
भाजपा मुख्यालय से निकलेगी पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली की अंतिम यात्रा, निगम बोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार
पूर्व वित मंत्री अरुण जेटली का आज निगम बोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार दो बजेल होगा। इससे पहले आज दस बजे उनके पार्थिक शरीर भाजपा मुख्यालय में रखा जाएगा जहां भाजपा कार्यकर्ता और जनता उसके दर्शन कर सकेगी और श्रद्धांजलि अर्पित कर करेगी। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा भाजपा मुख्यालय से निगम बोध घाट तक जाएगी और जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
CricketAug 24, 2019, 11:20 PM IST
अरुण जेटली के निधन पर शोकाकुल हुई टीम इंडिया, बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे खिलाड़ी
देश के दिग्गज राजनेताओं में से एक अरुण जेटली का क्रिकेट जगत के लिए भी योगदान रहा है। वह बीसीसीआई के उपाध्यक्ष रह चुके थे। उनके निधन की खबर सुनते ही टीम इंडिया के खिलाड़ी भी शोकाकुल हो गए। उन्होंने एंटीगा में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच के दौरान शोक के प्रतीक स्वरुप अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने का फैसला किया।
NewsAug 24, 2019, 2:41 PM IST
अरूण जेटली के वित्त मंत्री के तौर पर वो बड़े फैसले, जिसके लिए याद किए जाएंगे भाजपा के संकटमोचक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पहला कार्यकाल कई बड़े आर्थिक फैसलों के लिए जाना जाता है और इसके शिल्पकार रहे पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली। वित्त मंत्री के तौर पर अरूण जेटली के कंधे पर जीएसटी को लागू करना सबसे कठिन काम थे। लेकिन उन्होंने जीएसटी को पूरे देश में लागू कर आर्थिक व्यवस्था को एक ढ़ाचे में जोड़ दिया। जीएसटी के अलावा इंसॉल्वेंसी ऐंड बैंकरप्सी कोड भी जेटली के अहम आर्थिक सुधारों में होती है।
NewsAug 24, 2019, 1:54 PM IST
छात्रसंघ से लेकर राष्ट्रीय राजनीति में हर जगह जेटली ने छोड़ी छाप, क्रिकेट राजनीति में भी आजमाए हाथ
पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता अरुण जेटली का आज दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। मोदी-1 में देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का श्रेय जेटली को ही जाता है। जेटली ने राजनीति पारी की शुरूआत दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र राजनीति से की थी और उसके बाद वह देश की राष्ट्रीय राजनीति के बड़ा चेहरा बन गए थे। जेटली ने क्रिकेट की राजनीती में हाथ आजमाया और सफल भी रहे। वह दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के साथ बीसीसीआई के उपाध्यक्ष भी रहे। जेटली को संसदीय राजनीति का संकट मोचक माना जाता है।
NewsAug 24, 2019, 1:12 PM IST
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद निधन, एम्स में थे भर्ती
अरूण जेटली की निधन की खबर को सुनकर भाजपा के नेता एम्स पहुंच रहे हैं। आज दोपहर 12बजकर सात मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह शुक्रवार से एम्स में भर्ती थे। हालांकि उनसे पहले भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन बाद में स्थिति में सुधार को देखते हुए उन्हें घर भेज दिया गया। पिछले दिनों उनका स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए राष्ट्रतति रामनाथ कोविद, पीएम नरेन्द्र मोदी समेत कई दिग्गज नेता एस्स पहुंचे थे।
NewsMay 29, 2019, 2:31 PM IST
मोदी सरकार 2.0 में मंत्री नहीं बनेंगे जेटली, खराब सेहत का दिया हवाला
अरुण जेटली ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर किया अनुरोध, नई सरकार में कोई दायित्व न दिया जाए। पार्टी से काफी कुछ मिला है। मैं इससे ज्यादा की कुछ और मांग नहीं कर सकता।
NewsMay 2, 2019, 5:06 PM IST
कांग्रेस का दावा, यूपीए के समय 6 सर्जिकल स्ट्राइक हुई, सेना पहले ही कह चुकी, 'नहीं है कोई रिकॉर्ड'
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने कहा कि साल 2008 से 2013 के बीच जब यूपीए सत्ता में थी तब छह सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया। यहां तक कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय भी दो सर्जिकल स्ट्राइक की गईं।
NewsApr 13, 2019, 5:17 PM IST
पहले चरण में ही दिखा पूरे देश में है मोदी लहर, उधेड़बुन में है विपक्ष : जेटली
जेटली ने फेसबुक ब्लॉग में लिखा, ‘नेतृत्व के मुद्दे पर विपक्ष की स्थिति मेरी समझ से कहीं ज्यादा निराशाजनक है। बसपा नेता मायावती, तृकां नेता ममता बनर्जी कांग्रेस अध्यक्ष को पछाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं ।’