Vande Mataram
(Search results - 6)NewsJul 3, 2020, 1:11 PM IST
गुप्त दौरे पर लेह पहुंचे पीएम मोदी तो लगे वंदे मातरम और भारत माता के जय के नारे
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज देश के सैनिकों का हौसला बढ़ाने के लिए लेह का गुप्त दौरा किया और उनके साथ सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी थे। पीएम मोदी लेह के साथ ही निमू भी गए, यहां उन्होंने थलसेना, वायुसेना एवं आईटीबीपी जवानों से बातचीत की और सीमा का हाल जाना।
NewsJan 29, 2020, 7:32 AM IST
कांग्रेस विरोध के बावजूद महाराष्ट्र के स्कूलों में गाया जाएगा 'वंदे मातरम'
राष्ट्रवाद के मुद्दे पर अब महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार भारतीय जनता पार्टी मात देना चाहती है। लिहाजा उद्धव ठाकरे सरकार ने संदेश देने के लिए महाराष्ट्र के स्कूलों और कॉलेजों में किसी भी कार्यक्रम से पहले राष्ट्रगीत गाने का आदेश दिया है। कुछ दिन पहले ही शिवसेना ने दावा किया था कि उसने हिंदुत्व के मुद्दे को नहीं छोड़ा है।
NewsJun 27, 2019, 6:07 PM IST
जानें क्यों लगे जापान में ‘वंदे मातरम’ के नारे और ‘जय श्री राम’ के उद्घोष
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जी20 के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान के ओसका शहर में हैं। पीएम मोदी बुधवार की रात को यहां पर पहुंचे थे। आज मोदी ओसाका में भारतीय समुदाय के लोगों के बीच पहुंचे। भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया।
NewsJun 18, 2019, 6:40 PM IST
सपा सांसद बर्क ने वंदे मातरम पर की विवादित टिप्पणी तो ये बोले अखिलेश
भाजपा के कई सदस्यों ने संभल से सपा सांसद बर्क के शपथ लेने के बाद ‘भारत माता की जय’, ‘जय श्रीराम’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाए। पीठासीन अध्यक्ष ने बर्क की विवादित टिप्पणी को रिकॉर्ड से हटाया।
NewsMay 15, 2019, 5:24 PM IST
कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में लगे 'वंदे मातरम, भारत माता की जय' के नारे
नचिकेता नाम के इस व्यक्ति ने 'वंदे मातरम, भारत माता की जय' के नारे लगाए और तिरंगा लहराया। उसने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा 'अजय सिंह बिष्ट' कहना भारतीय संस्कृति का अपमान है। उसने इसके विरोध में नारेबाजी की है।
NewsFeb 7, 2019, 2:08 PM IST
बिहार के शिक्षक अफजल ने ‘वंदे मातरम’ पर शुरु किया था विवाद, होगी कार्रवाई
बिहार के कटिहार जिले में अफजल हुसैन नाम के एक शिक्षक ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ गाने से बच्चों को मना कर दिया था। यही नहीं उसने एक वीडियो जारी करके इसे अपने धर्म के विरुद्ध भी बताया। जिसे लेकर लोगों का गुस्सा भड़क गया और अब राज्य का शिक्षा विभाग आरोपी टीचर पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।