Wimbledon
(Search results - 3)SportsJul 16, 2019, 1:15 PM IST
पांचवी बार विंबलडन चैंपियन बने नोवाक जोकोविच
फेडरर 9वां विंबलडन टाइटल हासिल करने से चूक गए। 37 साल के वर्ल्ड नंबर-3 खिलाड़ी फेडरर के खिलाफ मैदान में उतरे जोकोविच को जीत हासिल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं फेडरर 21 वें ग्रैंड स्लेम पर कब्जा जमाने से चूक गए। विंबलडन की हरी घास पर यह मुकाबला 4 घंटे 57 मिनट तक चला। ये मैच विंबलडन इतिहास का सबसे लंबा फ़ाइनल मैच है। ये मैराथन मुक़ाबला पांच सेटों तक चला और आखिरी सेट का फ़ैसला टाई ब्रेकर से हुआ।
SportsJul 13, 2019, 3:46 PM IST
राफेल नडाल को हराकर 12वीं बार विम्बलडन के फाइनल में पहुंचे रोजर फेडरर
फेडरर और नडाल के बीच हुए सेमीफाइनल के हाई वोल्टेज मुकाबले का पहला सेट करीबन 51 मिनट तक चला। जिसमें फेडरर ने जीत हासिल करके 1-0 से बढ़त बनाई। दूसरे सेट में नडाल ने फेडरर को बुरी तरहा पछाड़ दिया। इस सेट को नडाल ने 6-1 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में फेडरर ने 11 गलतियां की। तीसरे सेट में फेडरर ने वापसी करते हुए सेट को 6-3 से अपने नाम किया। चौथे सेट में फेडरर को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। इस सेट में आखिरी अंक के लिए पांच बार ड्यूस हुआ। आखिर में फेडरर ने चौथा सेट 6-4 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
SportsJul 11, 2019, 8:19 PM IST
विम्बलडन में 100वीं जीत दर्ज करने वाले पहले खिलाड़ी बने टेनिस चैंपियन रोजर फेडरर
फेडरर ने विम्बलडन में अपनी 100वीं जीत दर्ज करके नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। फेडरर ये कारनामा करने वाले विश्व के पहले टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं।