Admiral
(Search results - 10)NewsMay 31, 2019, 5:23 PM IST
एडमिरल सुनील लांबा रिटायर, नौसैनिकों ने दी शानदार विदाई
नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा 31 मई को रिटायर हो गए। तीन साल तक नौसेना की कमान संभालने के बाद शुक्रवार को नौसैनिकों ने उन्हें पारंपरिक तरीके से विदाई दी। उनके वाहन को रस्सियों से खींचा गया। एडमिरल लांबा ने अपने कार्यकाल के दौरान भारतीय नौसेना के संचालन, प्रशिक्षण और संगठनात्मक ढांचे मे सुधार संबंधी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। इनमें जून, 2017 में भारतीय नौसेना की मिशन आधारित तैनाती शामिल है। इससे पहले, एडमिरल करमबीर सिंह ने नौसेना का पदभार संभाल लिया।
NewsMay 31, 2019, 2:30 PM IST
एडमिरल करमबीर सिंह नए नौसेना प्रमुख बने
नौसेना की कमान संभालने से पहले एडमिरल करमबीर सिंह विशाखापत्तनम में पूर्वी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ थे।
NewsApr 9, 2019, 2:16 PM IST
नौसेना प्रमुख की नियुक्ति के खिलाफ वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने वापस लिया केस
करमबीर सिंह को नौसेना प्रमुख बनाए जाने के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाने वाले वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने अपनी याचिका वापस ले ली है। बिमल वर्मा के वकील ने आज कहा कि कि अपनी अपील दायर करने की स्वतंत्रता के कारण अपनी याचिका वापस ले ली है।
NewsMar 23, 2019, 3:12 PM IST
नौसेना को मिला नया मुखिया, एडमिरल सुनील लांबा की जगह लेंगे वाइस एडमिरल कर्मवीर सिंह
वाइस एडमिरल कर्मबीर सिंह देश के नए नौसेनाध्यक्ष होंगे। वह वर्तमान एडमिरल सुनील लांबा की जगह लेंगे, जो कि 31 मई को रिटायर हो रहे हैं।
NewsMar 12, 2019, 5:11 PM IST
सुनिये नौसेना के रिटायर्ड एडमिरल की दिल को छू लेने वाली आवाज
वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा नौसेना की पश्चिमी कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ थे। वह 31 जनवरी 2019 को सेवानिवृत्त हुए हैं। चार दशक तक नौसेना में सेवा देने के बाद एडमिरल लूथरा अपने शौक को पूरा कर रहे हैं। हाल ही में नौसेना ने अपनी गोल्डन जुबली का जश्न मनाया। भारतीय नौसेना का आधिकारिक तौर पर गठन एक मार्च 1968 को हुआ था। इस मौके पर एडमिरल लूथरा ने नौसैनिक परिवारों के लिए आयोजित संगीत कार्यक्रम के दौरान गाना गया। उन्होंने जब अपनी दिल को छू लेने वाली आवाज में गायक उदित नारायण के फिल्म 'पापा कहते हैं' के गीत 'घर से निकलते ही' गाया। समा कुछ और ही बन गया। एडमिरल लूथरा ने अपनी इस पेशकश को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। उनका गीत यू-ट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है।
NewsMar 5, 2019, 1:48 PM IST
समुद्र के रास्ते हमला करने की फिराक में आतंकीः नौसेना प्रमुख
एडमिरल सुनील लांबा ने कहा, हमारे पास ऐसी खबरें हैं कि आतंकवादियों को समुद्री मार्ग सहित विभिन्न तरीकों से हमलों को अंजाम देने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
NewsDec 3, 2018, 7:25 PM IST
पोतों की आपूर्ति में देर करने पर रिलायंस की बैंक गारंटी जब्त कीः नौसेना प्रमुख
एडमिरल सुनील लांबा ने मोदी विरोधियों की 'रिलायंस की मदद' की धारणा को ध्वस्त किया। नौसेना के लिए चार युद्धपोतों की आपूर्ति में चार साल से ज्यादा की देरी करने पर रिलायंस पर हुई कार्रवाई।
NewsDec 3, 2018, 4:26 PM IST
नौसेना में 56 जंगी जहाजों और पनडुब्बियों को शामिल करने की तैयारी
नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने कहा, ये निर्माणाधीन 32 जंगी जहाजों के अतिरिक्त होंगे।
NewsNov 2, 2018, 4:01 PM IST
नौसेना में भी #MeToo: महिला डॉक्टर के यौन उत्पीड़न में वरिष्ठ अधिकारी दोषी
मई 2016 के पहले सप्ताह में यह घटना नौसेना के वाइस एडमिरल के आवास पर शाम के समय घटी थी। आरोपी अधिकारी और महिला डॉक्टर वाइस एडमिरल के आवास पर चिकित्सीय मदद के लिए पहुंचे थे।
NewsOct 26, 2018, 3:18 PM IST
रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता ने पूर्व नौसेना प्रमुख पर साधा निशाना, फिर ट्वीट डिलीट किया
एक असैनिक अधिकारी द्वारा सैन्य ध्वज का इस्तेमाल करने के मुद्दे पर छिड़ी बहस के दौरान रक्षा मंत्रालय की प्रवक्ता की यह टिप्पणी सामने आई। हालांकि उन्होंने तुरंत ट्वीट डिलीट भी कर दिया।