Angry
(Search results - 40)EntertainmentJun 7, 2019, 10:14 AM IST
अलीगढ़ में छोटी बच्ची की हत्या से बॉलीवुड स्टार्स का फूटा गुस्सा
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। अलीगढ़ में दो साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। इस घटना से बॉलीवुड सेलेब्स भी काफी गुस्से में हैं।
EntertainmentMay 25, 2019, 2:39 PM IST
प्रियंका चोपड़ा से बेहद नाराज है सलमान खान, ये है सबूत
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' की प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस फिल्म में उनकी फेवरेट कटरीना कैफ काम कर रही हैं। लेकिन सलमान यह नहीं भूले हैं कि कैसे प्रियंका चोपड़ा ने उनकी फिल्म को ठुकरा दिया था। इस बात को लेकर उनकी प्रियंका से नाराजगी खत्म नहीं हुई है।
NewsMay 5, 2019, 11:20 AM IST
'जय श्री राम' के नारों से चढ़ा ममता बनर्जी का पारा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह 'जय श्री राम' का नारा लगाने वालों पर भड़कती नजर आ रही हैं। दरअसल, बंगाल के चंद्रकोण में सीएम ममता का काफिला गुजरने के दौरान भाजपा कार्यकर्ता 'जय श्री राम' का नारा लगाने लगे। इससे नाराज ममता ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया। वह नारेबाजी कर रहे लोगों पर भड़क गईं। ममता ने गुस्से में भाजपा कार्यकर्ताओं पर गाली देने का आरोप लगाया। ममता ने कहा कि भाजपा जानबूझकर ऐसे लोगों को गलत व्यवहार करने के लिए भेजती है। पश्चिमी मिदनापुर के तहत आने वाला यह इलाका टीएमसी का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है।
NewsMay 1, 2019, 4:37 PM IST
...जब हाथी ने कर दिया पर्यटकों पर हमला
उत्तराखंड के रामनगर में धनगढ़ी से मोहान के बीच कई महीनों से एक टस्कर हाथी का आतंक चल रहा है। कुछ दिन पहले यह हाथी अपने झुंड से अलग हो गया था। तभी से यह इलाके में दहशत मचाए हुए है। लोग जंगली हाथी को अपने कैमरे में कैद करने के लिए जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। हाथी के पर्यटकों पर हमला करने का एक वीडियो सामने आया है। इसमें हाथी के डर से पर्यटक चीखते-चिल्लाते नजर आ रहे हैं। वह अपनी जीप के ड्राइवर को जल्दी गाड़ी वहां से ले जाने को कह रहे हैं।
EntertainmentMar 19, 2019, 11:42 AM IST
लिप सर्जरी के सवाल पर भड़कीं मौनी रॉय, कहा आपने Pay किया है?
मौनी रॉय से जब हाल ही में एक इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या उन्होंने लिप सर्जरी करवाई है? तो यह सवाल सुनते ही वह भड़क गई, उन्होंने इस सवाल का जवाब क्या दिया जानिए पूरी खबर पढ़ कर।
EntertainmentMar 1, 2019, 12:49 PM IST
पाकिस्तान पर भड़के जावेद अख्तर, कहा, आतंकवाद को समर्थन देता है यह देश
जावेद अख्तर ने कहा, 'मैं नहीं समझ पाता हूं कि उनका एजेंडा क्या है और वह लगातार आतंकवाद को प्रयोजित करके क्या हासिल करेंगे।'
NewsFeb 21, 2019, 2:32 PM IST
वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारी ने लगाया कलेक्ट्रेट पर ताला
मध्य प्रदेश के छतरपुर के कलेक्ट्रेट में काम करने वाला एक कर्मचारी इन दिनों बेहद नाराज हैं। उसे पिछले पांच छह महीनों से वेतन नहीं मिला था। जिससे नाराज होकर उसने कलेक्ट्रेट के एक विभाग पर ताला जड़ दिया।
NewsFeb 15, 2019, 9:00 PM IST
पुलवामा हमले के बाद देश में गम और गुस्सा, देखिये क्या बोले लोग
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में गम और गुस्सा है। पाकिस्तान द्वारा समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हुए हैं। इसके बाद से देश के हर कोने से बदले की कार्रवाई किए जाने की मांग उठ रही है। 'माय नेशन' ने जाना पुलवामा हमले के बाद क्या है लोगों की प्रतिक्रिया।
NewsJan 16, 2019, 1:47 PM IST
जजों की नियुक्ति पर कॉलेजियम के फैसले से नाराज सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश
कॉलेजियम के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति एस.के. कौल और दिल्ली हाइकोर्ट के पूर्व जस्टिस कैलाश गंभीर ने आपत्ति जाहिर की है। न्यायमूर्ति कौल ने कॉलेजियम द्वारा दो हाइकोर्ट के मुख्य न्यायधीशों को सुप्रीम कोर्ट के जज बनाने की सिफारिश पर यू टर्न लेने और उनकी जगह अन्य दो जजो को सुप्रीम कोर्ट के जज बनाने पर आपत्ति जताई है।
NewsJul 11, 2018, 5:25 PM IST