Appoint
(Search results - 62)NewsSep 4, 2019, 10:09 AM IST
बैकफुट पर आए हुड्डा अभी नहीं होंगे बागी, शैलजा पर कांग्रेस खेल सकती है दांव
असल में हुड्डा को भी लग रहा है पार्टी से किनारा कर उनका राज्य में राजनैतिक वजूद उस तरह का नहीं होगा। जैसा कांग्रेस में रहकर उनका राजनैतिक कद बना है। लिहाजा हुड्डा अभी बैकफुट पर आ गए हैं। हुड्डा ने 18 अगस्त को रोहतक की रैली में एक कमेटी का गठन किया था जिसको ये अधिकार दिया गया था कि वह हुड्डा को लेकर ये फैसला करे कि उन्हें कांग्रेस में रहना चाहिए या फिर अपनी पार्टी बनानी चाहिए।
NewsJul 28, 2019, 9:25 AM IST
कांग्रेस में ‘पावर सेंटर’ बनेगी प्रियंका पर अध्यक्ष नहीं, पार्टी ने निकाला नया फार्मूला
राहुल गांधी विदेश के दौरे से लौट आए हैं और अब जल्द ही कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होने वाली है। इस बैठक में पार्टी के लिए नए अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। साथ ही इस बैठक में प्रियंका को भी पार्टी में पॉवर सेंटर के तौर स्थापित किया जाएगा। इसके जरिए पार्टी में गांधी परिवार का दबदबा भी होगा।
NewsJul 23, 2019, 3:22 PM IST
आधिकारिक रुप से पीएम मोदी के सबसे करीब है यह शख्स, जानिए इनके बारे में कुछ खास बातें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि बेहद सख्त प्रशासक की है। लेकिन एक शख्स ऐसा भी है जिसकी बात पीएम मोदी भी मानते हैं। वह हैं उनके नवनियुक्त निजी सचिव विवेक कुमार। पीएम ने काफी परखने के बाद उन्हें अपने निजी सचिव के रुप में चुना है। आईए आपको बताते हैं विवेक कुमार के बारे में-
NewsJul 20, 2019, 4:38 PM IST
यूपी के बड़े पिछड़े नेता फागू चौहान को बनाया गया बिहार का राज्यपाल
उत्तर प्रदेश के घोसी से छह बार विधायक चुने जाने वाले और पिछड़े वर्ग के बड़े नेताओं में गिने जाने वाले फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है।
NewsJul 20, 2019, 1:45 PM IST
आनंदीबेन यूपी तो लालजी टंडन मध्य प्रदेश के नए राज्यपाल नियुक्त
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज कई राज्यों मे नए राज्यपालों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। मध्यप्रदेश की राज्यपाल रहीं आनंदी बेन पटेल को उत्तर प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
NewsJul 15, 2019, 8:05 AM IST
आतंकवाद का जड़ से खात्मा करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर में भेजा बेहद खास अधिकारी
जम्मू कश्मीर में आतंकवाद का पूरी तरह विनाश करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह ने एक बेहद खास अधिकारी की नियुक्ति की है। फारुक खान नाम के इस रिटायर्ड पुलिस अधिकारी को राज्यपाल का सलाहकार बनाकर भेजा गया है। विधानसभा भंग रहने की स्थिति में यह पद घाटी के लिए बेहद अहम हो जाता है।
NewsJul 14, 2019, 6:57 AM IST
‘कांग्रेस संकट’के बीच महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू, अशोक चव्हाण की जगह थोराट को प्रदेश का जिम्मा
आज पार्टी ने राज्य में नए अध्यक्ष के पद पर बालासाहेब थोराट को नियुक्त किया है। इसके साथ ही थोराट को चुनाव समिति का भी अध्यक्ष बनाया है। वहीं राज्य में चुनाव प्रचार कमेटी की जिम्मेदारी नाना पटोले को दी गई है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चाह्वण को मेनिफेस्टो कमेटी और सुशील कुमार शिंदे को समन्वय समिति का अध्यक्ष नियुक्त कर सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है।
NewsJul 13, 2019, 3:39 PM IST
स्टेट बैंक की एमडी अंशुला कांत संभालेगी वर्ल्ड बैंक की कमान
विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन करने वाले लोगों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर अंशुला कांत का नाम भी शामिल हो गया है। जिन्हें वर्ल्ड बैंक का एमडी और सीएफओ चुना गया है।
NewsJul 12, 2019, 6:45 PM IST
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद शीला का बढ़ा कद, कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए दी बड़ी जिम्मेदारी
लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का आम आदमी पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन नहीं हो पाया था। इसके पीछे कांग्रेस के नेता शीला दीक्षित को ही मानते हैं। जबकि आप दिल्ली में कांग्रेस से गठजोड़ के लिए काफी प्रयास करती रही लेकिन पार्टी ने आप के साथ कोई चुनावी समझौता नहीं किया। इस मामले में शीला के सामने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको की भी एक नहीं चली।
NewsJun 28, 2019, 10:47 AM IST
राहुल के इस्तीफे के बीच कांग्रेस में उठने लगी है प्रियंका को कमान सौंपने की मांग
तेलंगाना से चार बार के कांग्रेस के विधायक एम शशिधर रेड्डी पहली बार राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद प्रियंका को अध्यक्ष बनाने की मांग की है। ये इसलिए भी अहम हो जाता है कि राहुल गांधी किसी अन्य नेता को अध्यक्ष की कमान सौंपने की बात कर रहे हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कांग्रेस ने चार नामों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए सहमति दी है।
NewsJun 17, 2019, 9:16 PM IST
जेपी नड्डा बने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष, शाह के मार्गदर्शन में करेंगे काम
मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में नड्डा स्वास्थ्य मंत्री थे। इस बार उन्हें सरकार में शामिल नहीं किया गया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी नड्डा को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।
NewsJun 12, 2019, 4:57 PM IST
लोकसभा में राजनाथ और राज्यसभा में पीयूष गोयल होंगे उपनेता
सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता थावरचंद गहलोत को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है। वह बीमार चल रहे राज्यसभा सांसद अरुण जेटली की जगह लेंगे।
NewsJun 12, 2019, 4:52 PM IST
अदालत में अब केजरीवाल सरकार की पैरवी करेंगे 69 वकील
दिल्ली सरकार के विधि न्याय एवं विधायी मामलों की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक नीरज अग्रवाल, बिंदिया सावरा, प्रत्यक्ष गुप्ता, मृदुल जैन, अजय शर्मा, धीरज कुमार सिंह, रोहित बंसल, अपूर्व गुप्ता, मुकेश आनंद और फिरदौस कुतुब वाणी सहित 69 वकीलों को जिला अदालतों के लिए सरकार ने नियुक्त किया है।
NewsJun 11, 2019, 2:09 PM IST
वीरेन्द्र कुमार बने प्रोटेम स्पीकर, पीएम मोदी ये खूबी देखकर लिया फैसला
वीरेन्द्र कुमार को पार्टी में सरल और सादगी पसंद सांसद के तौर पर जाना जाता है। वह अकसर अपने आवास, रेलवे स्टेशन से ऑटो के जरिए ही जाते हैं। लिहाजा पार्टी ने उनकी सादगी और ईमानदारी को देखते हुए उन्हें 17वीं लोकसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर चुना गया है। हालांकि इस दौड़ में पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ सांसद भी थे।
NewsJun 4, 2019, 10:37 AM IST
यूपी में एक लाख से ज्यादा वैकेंसी, योगी सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट
उच्च प्राथमिक स्कूलों में 32 हजार 22 अंशकालिक अनुदेशकों और प्राथमिक स्कूलों में उर्दू विषय सहित चार हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती शुरू नही हो सकी है। जब 12 हजार 460 और 16 हजार 448 सहायक अध्यापक भर्ती के खाली पदों को भरने का मामला है।