Apurva
(Search results - 9)Motivational NewsAug 12, 2023, 7:47 PM IST
बलवंत पारेख: कैसे बनें Peon से Fevicol Man
बलवंत पारेख की कहानी प्रेरणा देने वाली है। सरकारी लॉ कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद भी उन्होंने वकालत नहीं की। बल्कि खुद के व्यवसाय की राह चुनी। अब उन्हें फेविकोल मैन के नाम से जाना जाता है।
NewsJul 18, 2019, 6:54 PM IST
रोहित शेखर मर्डर केस: दिल्ली क्राइम ब्रांच की चार्जशीट में 1 आरोपी 56 गवाह
रोहित शेखर की अप्रैल में संदिग्ध हालत में मौत हो गयी थी। हाई प्रोफाइल केस होने के कारण दिल्ली पुलिस ने इस मामले को क्राइम ब्रांच को दिया। कई दिनों की तफ्तीश के बाद दिल्ली पुलिस ने रोहित की हत्या में उसकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला को गिरफ्तार किया। अपूर्वा ने पूछताछ में कई तरह के बयान दिए।
NewsApr 29, 2019, 12:53 PM IST
करीबी महिला का बेटा रोहित की है संतान कहीं इस शक में तो नहीं हुई रोहित की हत्या ?
अपूर्वा शादी के बाद कई बार अपने मायके भी गयी और अकेले भी रही। लेकिन परिवारवालों ने बीच बचाव करते हुए इस मामले का पटाक्षेप किया। हालांकि रोहित की परिवार की एक महिला के करीबी भी अपूर्वा का खटकती थी। उसके लगता था कि करीबी महिला का बेटा रोहित की संतान है। क्योंकि रोहित उस महिला के काफी करीब था। हालांकि इस बारे में अपूर्वा ने कई बार रोहित से बात की। लेकिन उसने हर बार इस बात को नकार दिया।
NewsApr 25, 2019, 11:01 AM IST
क्या राजनैतिक महत्वाकांक्षा पूरी न होने पर की गई रोहित शेखर की हत्या?
रोहित शेखर की पत्नी और अब उनकी हत्या की आरोपी अपूर्वा शुक्ला राजनैतिक में अपना कैरियर बनाना चाहती थी। वह रोहित के जरिए राजनीति में मुकाम बनाने की हसरते पाले हुए थी। जिसके लिए उसने रोहित के साथ शादी की। असल में रोहित और अपूर्वा की मुलाकात एक मैट्रीमोनियल साइट के जरिए हुई थी।
NewsApr 24, 2019, 9:57 AM IST
आखिरी 3 घंटे खोलेंगे रोहित शेखर मर्डर मिस्ट्री का राज, पुलिस ने अपूर्वा पर दर्ज किया हत्या का केस
बहरहाल इस मामले में डॉक्टरों ने रोहित की पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट सौंप क्राइम ब्रांच को सौंप दी। जिसके मुताबिक रोहित की मौत दम घुटने और कान की नस फटने से हुई। यही नहीं क्राइम ब्रांच अभी विसरा जांच की रिपोर्ट का इंतजार कर रही। क्योंकि इसके जरिए ये भी मालूम चल सकेगा कि क्या रोहित के लीवर, किडनी और आंतों में क्या चोट आयी है। फिलहाल दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में रोहित की पत्नी अपूर्वा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
NewsApr 23, 2019, 5:10 PM IST
कौन है रोहित शेखर का कातिल? अब अपूर्वा उगलेगी राज
सोमवार को ही क्राइम ब्रांच ने रोहित की पत्नी अपूर्वा और उनके दो नौकरों को हिरासत में लिया था। लेकिन क्राइम ब्रांच के अफसर पूछताछ में अपूर्वा से कुछ नहीं उगलवा सके। क्योंकि अपूर्वा एक वकील है और वह हर कानूनी दांवपेंच को अच्छी तरह से जानती है। रोहित शेखर की मां उज्जवला शर्मा ने भी अपूर्वा पर शक जाहिर किया था और उन्होंने कहा था कि अपूर्वा का अकसर रोहित के साथ संपत्ति को लेकर विवाद होता था।
NewsApr 22, 2019, 9:00 AM IST
क्राइम ब्रांच ने अपूर्वा को लिया हिरासत में, क्या घर में ही छिपा है रोहित शेखर का कातिल
क्राइम ब्रांच को उम्मीद है कि इस हत्या की परतें जल्द ही खुल जाएगी। गौरतलब है कि रोहित शेखर की 16 अप्रैल को मौत हुई थी। उधर रोहित शेखर की मां उज्ज्वला ने आरोप लगाया है कि अपूर्वा का शादी से पहले किसी युवक से संबंध थे और वो जायदाद के लिए रोहित को परेशान करती थी। यही नहीं उन्होंने अपूर्वा के परिवार के लोगों पर भी आरोप लगाए। उनका कहना है कि अपूर्वा और उसके परिजन मनी माइंडेड हैं और पैसों के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकते हैं। क्योंकि रोहित शेखर एनडी तिवारी के ओएसडी रहे राजीव के बेटे को भी संपत्ति से हिस्सा देना चाहते थे, लेकिन अपूर्वा इसका विरोध करती थी।
NewsApr 21, 2019, 11:47 AM IST
रोहित शेखर मर्डर मिस्ट्री: पति, पत्नी के बीच में आयी ‘वो’
पुलिस ने रोहित शेखर के परिवारों वालों से शनिवार को कई घंटों बात की। पुलिस ने उनके नौकरों से भी बातचीत की। लेकिन अभी पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। पुलिस को अब नई जानकारी मिली है रोहित शेखर और उनकी पत्नी के बीच वैवाहिक रिश्ते अच्छे नहीं थे। क्योंकि रोहित शेखर की परिवार की किसी महिला के साथ काफी नजदीकियां थी। जिसके कारण रोहित शेखर और उनकी पत्नी के अकसर लड़ाई होती थी।
NewsApr 20, 2019, 2:03 PM IST
कहीं संपत्ति विवाद में तो नहीं हुई रोहित शेखर की हत्या?
फिलहाल इस हत्या को लेकर कई सवाल हैं जिनका जवाब मिलना अभी बाकी है। आखिर रात में सोने के बाद अगले दिन शाम चार बजे तक रोहित शेखर क्या सोते ही रहे और परिवार के लोगों ने उन्हें क्यों नहीं जगाया। असल में सोमवार को 40 साल के रोहित शेखर कोटद्वार से लौटने के बाद रात करीब 11 बजे डिफेंस कालोनी स्थित अपने घर लौटे थे। लेकिन जब मंगलवार शाम चार बजे नौकर उन्हें जगाने उनके कमरे में गया तो देखा रोहित की नाक से खून निकल रहा है।