Attacks
(Search results - 47)NewsJul 18, 2019, 8:11 AM IST
हाफिज सईद की गिरफ्तारी से खुश हुए ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी हाफिज सईद की पाकिस्तान में गिरफ्तारी पर खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि मुंबई हमले के इस मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी बड़ी सफलता है।
NewsJun 12, 2019, 12:10 PM IST
एनआईए ने भारत में श्रीलंका जैसे धमाकों की साजिश नाकाम की
एनआईए ने कोयंबटूर में अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे हैं। एक शख्स के खिलाफ भारत में श्रीलंका की तर्ज पर बम विस्फोट की साजिश रचने का केस दर्ज किया है।
NewsMay 6, 2019, 5:32 PM IST
...अब देखिये इस्राइल की 'सर्जिकल स्ट्राइक'
इस्राइल और फिलिस्तीन के बीच एक बार फिर रॉकेट हमले हो रहे है। इस्राइल ने दावा किया है कि पिछले दो दिन में गाजा से उसके नागरिकों को निशाना बनाकर कई रॉकेट दागे गए। रॉकेट हमलों को रोकने के लिए उसने मिसाइल डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल किया। इसके बावजूद इन हमलों में उसके चार नागरिकों की मौत हो गई। इसके बाद इस्राइल ने हमास के खिलाफ कार्रवाई की है। इस्राइल डिफेंस फोर्सेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कुछ वीडियो ट्वीट किए गए हैं। इनमें इस्राइली सेना की ओर से कुछ खास लक्ष्यों को निशाना बनाने का दावा किया गया है। PRECISION STRIKE यानी सटीक स्ट्राइक नाम से किए गए ट्वीट में इस्राइली सेना ने दावा किया है कि उसने हमास के लिए फंडिंग जुटाने वाले हामेद अहमद खुदारी को गाजा में निशाना बनाया। वह हमास और इस्लामिक जिहाद के लिए ईरान से पैसे जुटा रहा था। इस पैसे का इस्तेमाल इस्राइल पर दागने के लिए रॉकेट बनाने में किया जा रहा था। एक अन्य वीडियो में इस्राइल ने हमास के साइबर हेटक्वॉर्टर को उड़ाने का दावा किया है। उधर, मीडिया रिपोर्ट में गाजा में बड़े पैमाने पर नुकसान होने की बात कही गई है।
NewsMay 5, 2019, 5:35 PM IST
श्रीलंका में कट्टरपंथियों पर शिकंजा और कसा, 200 मौलानाओं को देश से निकाला
श्रीलंका के गृह मंत्री वाजिरा अभयवर्द्धने ने कहा, मौलाना वैध रूप से देश में आए थे, लेकिन हमलों के बाद हुई सुरक्षा जांच में पाया गया कि वीजा खत्म होने के बावजूद देश में रह रहे थे। जुर्माना लगाकर उन्हें देश से निष्कासित कर दिया गया है।
NewsMay 1, 2019, 4:49 PM IST
श्रीलंका में फिर आतंकी हमले का खतरा, राष्ट्रपति और पीएम को सचेत रहने को कहा गया
खुफिया एजेंसियों ने ताजा हमलों के इनपुट के बाद देश के शीर्ष नेतृत्व को एक साथ यात्रा नहीं करने की चेतावनी दी है।
NewsMar 25, 2019, 12:38 PM IST
अब छोटे ओवैसी का विवादित बयान, 'मोदी को चौकीदारी की टोपी और सीटी पहनाऊंगा'
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'कैसे को वोट देते हो, कभी चायवाला बन जाता है कभी फकीर बन जाता है। कभी नालों में से गैस निकालता है।'
NewsMar 12, 2019, 5:46 PM IST
प्रियंका गांधी बोलीं: यह चुनाव आजादी की लड़ाई है, सब मिलकर करें मुकाबला
- कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने कहा, संस्थाएं नष्ट की जा रही है। जहां देखिए वहां नफरत फैलाई जा रही है। हमें मिलकर काम करना होगा।
WorldMar 7, 2019, 3:03 PM IST
मुशर्रफ का कबूलनामा, पाकिस्तानी एजेंसियां जैश-ए-मोहम्मद से भारत में कराती हैं हमले
मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर के संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले की जिम्मेदारी ली है। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। तभी से भारत-पाकिस्तान में तनाव बना हुआ है।
NewsMar 5, 2019, 5:02 PM IST
राहुल गांधी का गठबंधन से इनकार, फजीहत के बाद केजरीवाल बोले; कांग्रेस-भाजपा में गुप्त समझौता
आम आदमी पार्टी दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन की संभावना देख रही थी लेकिन राहुल गांधी के साथ बैठक के बाद शीला दीक्षित ने गठबंधन की संभावना से साफ इनकार कर दिया।
NewsMar 5, 2019, 1:48 PM IST
समुद्र के रास्ते हमला करने की फिराक में आतंकीः नौसेना प्रमुख
एडमिरल सुनील लांबा ने कहा, हमारे पास ऐसी खबरें हैं कि आतंकवादियों को समुद्री मार्ग सहित विभिन्न तरीकों से हमलों को अंजाम देने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
ViewsMar 1, 2019, 4:53 PM IST
जंग जैसे हालातों में भी जारी है देश को तोड़ने की साजिश: देखिए छह संकेत
पुलवामा घटना के बाद देश के तमाम हिस्सों से कश्मीरियों पर हमले की खबरें आयीं। सर्वोच्च न्यायालय ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों को कश्मीरियों की सुरक्षा के लिये तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
यद्यपि केन्द्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक के तुरंत बाद ही कश्मीरियों की सुरक्षा के संबंध में सूचना जारी की थी, गृह मंत्रालय द्वारा एडवाइजरी जारी कर इसे दोहराया गया। लेकिन याचिकाकर्ता ने इसे कश्मीरियों के साथ ही शेष भारत के मुसलमानों के साथ जोड़ दिया। इसे कुछ माह पहले हुई मॉब लिंचिग की घटनाओं से जोड़ कर दिखाने की कोशिश हुई। इस पर अदालत ने यह आदेश भी कर दिया कि गोरक्षकों के हमलों से निपटने के लिये नोडल अधिकारी बनाये गये पुलिस अधिकारी ही अब राज्यों में कश्मीरियों के खिलाफ हो रही हिंसक घटनाओं पर कार्रवाई करेंगे।NewsFeb 25, 2019, 5:36 PM IST
अपहृत बच्चों की हत्या पर शिवराज ने साधा कमलनाथ पर निशाना
मध्य प्रदेश में अपहरण करके दो बच्चों की हत्या कर दिए जाने पर लोग बेहद दुखी हैं। सतना जिले में दोनों बच्चों की मौत से दुखी लोगों ने मौन जुलूस निकाला। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई स्कूलों के छात्र छात्राएं शामिल हुए।
WorldFeb 22, 2019, 1:37 AM IST
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने जैश का नाम लेते हुए की पुलवामा आतंकी हमले की निंदा
संयुक्त राष्ट्र की 15 शक्तिशाली देशों की इस इकाई ने अपने बयान में पाकिस्तान के आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद का नाम भी लिया। इस परिषद में चीन वीटो क्षमता वाला स्थायी सदस्य है।
WorldFeb 19, 2019, 2:28 PM IST
पाकिस्तानी पीएम की घटिया हरकत, गलती मानने की बजाए दिया यह बयान
- पाकिस्तान के पीएम इमरान खान बोले, पुलवामा हमले में पाकिस्तान का हाथ होने के सबूत हैं तो हमें दो, हम कार्रवाई करेंगे। जंग शुरू करना आसान है लेकिन इसे खत्म करना मुश्किल है।
NewsFeb 10, 2019, 6:15 PM IST
राहुल पर जेटली का हमला, बोले- हमेशा क्लास के टॉपर को नापसंद करता है फेल स्टूडेंट
केंद्रीय मंत्री ने फेसबुक ब्लॉग में लिखा, कांग्रेस नीत सरकारें रिजर्व बैंक, न्यायपालिका और सीबीआई जैसी संस्थाओं में हस्तक्षेप करती रही थीं। ‘समय आ गया है कि भारत और इसकी संस्थाओं को ‘संस्था तोड़ने वालों’ से बचाया जाए।’