Beyond NewsAug 26, 2023, 8:10 PM IST
मिशन चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर पूरी दुनिया में हिंदुस्तान की प्रशंसा हो रही है। अलग-अलग तरह से लोग देश के प्रधानमंत्री और इसरो के वैज्ञानिक को बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के टीवी शो में एंकर्स ने चंद्रयान-3 की बधाई देते हुए अपने मुल्क के हुक्मरान को खरी खोटी सुनाई।
Beyond NewsAug 26, 2023, 6:07 PM IST
भगवान के दर्शन गए एक श्रद्धालु ने दान पेटिका में 100 करोड़ का चेक डाला। मंदिर के कर्मचारियों ने इस चेक को जब बैंक भेजा तो बैंक के कर्मचारी भी हैरत में पड़ गए और जब खाता देखा गया तो पता चला कि श्रद्धालु ने भगवान के साथ धोखा किया। उसके अकाउंट में महज़ 17 रुपये थे।
Beyond NewsAug 26, 2023, 11:34 AM IST
लखनऊ के लूलू मॉल में एक विशालकाय राखी लगाई गई है जो लगभग 8 फीट की है। दअरसल लूलू मॉल के सेल्फी पॉइंट पर रक्षाबंधन की तैयारी को लेकर यह राखी लगाई गई है जहां आने जाने वाला हर व्यक्ति इस राखी के साथ फोटो खिंचवाता है और सेल्फी लेता है।
Beyond NewsAug 24, 2023, 3:40 PM IST
भोपाल में एक 5 महीने की मासूम बच्ची के पेट से भ्रूण निकला। भोपाल एम्स के डॉक्टर ने बच्ची का कुशलता पूर्वक ऑपरेशन किया और 300 ग्राम का भ्रूण निकालकर बच्चों की जान बचाई।
Beyond NewsAug 23, 2023, 2:24 PM IST
मिशन चंद्रयान-3 को लेकर पूरी दुनिया की नजरे हिंदुस्तान पर टिकी हुई है। जगह-जगह दुआओं और पूजा प्रार्थना का दौर चल रहा है। लेकिन क्या आपको पता है की चांद पर कितने हिन्दुस्तानियों ने जमीन खरीद रखी है। अब चांद का मालिक कौन है? चांद की जमीनों की खरीद फरोख्त कौन करता है? कोई तो है जो इन जमीनों को बेचता है तभी तो शाहरुख खान सुशांत सिंह राजपूत और टॉम क्रूज़ जैसे स्टार्स ने भी चांद पर जमीन खरीद रखी है।
Beyond NewsAug 23, 2023, 10:32 AM IST
नाग पंचमी के दूसरे दिन लखनऊ के अहिमामऊ में महिलाओं का दंगल होता है जिसे हापा कहते हैं। हापा की यह परंपरा 200 साल पुरानी है। यहां महिलाएं ही प्रतिभागी होती है और महिलाएं ही दर्शक। पुरुषों का इस दंगल में प्रवेश वर्जित है। पितृसत्ता को पटखनी देने के लिए इस रस्म की शुरुआत हुई थी जिसे आज तक गांव की महिलाएं निभा रही हैं।
Beyond NewsAug 23, 2023, 8:30 AM IST
राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे से झमाझम बारिश हो रही है । उमस भरी और चिपचिपी गर्मी से निजात तो मिली है लेकिन मौसम विभाग के अनुसार 48 घंटे बारिश होने की संभावना है
Beyond NewsAug 22, 2023, 12:59 PM IST
ग्वालियर में एक अनोखी चोरी का मामला आया है जहां पर डिपार्टमेंटल स्टोर से कुछ लड़कियों ने रुपया पैसा चुराने के बजाय कीमती चॉकलेट चुराई है दुकानदार को चॉकलेट कम लगी तो उसने सीसीटीवी फुटेज में चेक किया तो देखा कि कुछ लड़कियों ने 600 रुपये की चॉकलेट उड़ा दी।
Beyond NewsAug 22, 2023, 11:58 AM IST
चिपचिपी और उमस भरी गर्मी से परेशान लखनऊ के लोगों के लिए सोमवार की रात बहुत कठिन थी। दरअसल लखनऊ के चिनहट में एक चूहा की वजह से पूरे इलाके की लाइट चली गई। दस हज़ार घरों में पूरी रात बिजली ठप रहे और सुबह 4:00 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई
Beyond NewsAug 20, 2023, 7:32 PM IST
लखनऊ में हरियाली तीज को लेकर महिलाऐं अलग अलग एरिया में उत्स्व मना रही हैं , कोई घर में , कोई होटल तो कोई पार्क में , थीम सबकी पारम्परिक है। वहीं पार्टी में हरे लिबास को ड्रेस कोड निर्धारित किया गया।
Beyond NewsAug 19, 2023, 4:48 PM IST
देश के हर कोने में रेस्तरां हैं, जो अपने डिशेज और उनके स्वाद के लिए मशहूर हैं। राजस्थान के झुंझनूं स्थित जिस रेस्तरां के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। यह अपने नाम के लिए मशहूर है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Beyond NewsAug 15, 2023, 12:07 AM IST
77वें स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी लखनऊ रोशनी से जगमगा उठी। आजादी के इस उत्सव में पूरा शहर ऐसे जगमग कर रहा जैसे आसमान के तारे जमीन पर आ गए हैं । इस दौरान गोमती नगर जनेश्वर मिश्रा पार्क में लेकर लाइट का लोकार्पण भी होगा जिसमें वेदों से जुड़ी कथाएं लेजर लाइट के जरिए दिखाई जाएगी।
Beyond NewsAug 14, 2023, 12:37 PM IST
दक्षिण कश्मीर के 28 वर्षीय मुदासिर रहमान डार (Mudasir Rehman Dar) ने पवित्र काबा की सबसे छोटी पेंटिंग बनाई है। एक अंगूठी और एक पत्ते पर पेंटिंग बनाकर मुदासिर रहमान ने यह कीर्तिमान बनाया है। वह कश्मीर के पहले ऐसे कलाकार है, जिन्होंने एशिया और इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है।
Beyond NewsAug 13, 2023, 1:42 PM IST
लखनऊ में राज भवन के गेट नंबर 13 पर एक प्रसूता ने बच्चों को जन्म दिया। प्रसूता का नाम सोनी है। सुबह से सोनी को पेट में दर्द हो रहा था सोनी का पति बृजेश सिविल हॉस्पिटल ले गया जहां डॉक्टर ने इमरजेंसी में इंजेक्शन लगाकर उसे वापस कर दिया। सोनी का दर्द बढ़ता जा रहा था बृजेश ने एंबुलेंस को कॉल किया लेकिन एंबुलेंस भी नहीं आई। और फिर सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे राजभवन के गेट नंबर 13 पर सोनी ने एक मरे बच्चे को जन्म दिया।
Beyond NewsAug 12, 2023, 11:36 AM IST
कर्नाटक के मांड्या के कोप्पुल गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी पूजा की इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वह सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करने लगी थी। रील और वीडियो बनाना उसकी आदत थी। यह बात पति श्रीनाथ को पसंद नहीं थी। वह अपनी पत्नी को सोशल मीडिया का ज्यादा यूज करने से मना करता रहा।
क्या आप भी चूक रहे हैं मौका? 2030 तक NPS निवेश से बदल जाएगी रिटायरमेंट, जानिए फ्यूचर प्लानिंग
महज 699 रुपये में मिल रहा है Jio का 4G! फोन जानें फीचर्स और ऑफर्स
PM Kisan: 19वीं किस्त कल होगी जारी! कहीं आपका नाम लिस्ट से गायब तो नहीं? तुरंत करें चेक!
MSSC: महिला सम्मान योजना का सीक्रेट! 31 मार्च से पहले निवेश कर बनें भाग्यशाली
Post Office Special Scheme: हर दिन ₹70 बचाकर पाएं 15 साल में ₹6.78 लाख, जानें पूरी डिटेल