Bjp. Uttar Pradesh
(Search results - 18)NewsDec 27, 2018, 12:57 PM IST
भाजपा ने चौंकाया, मोदी विरोधी और बागी गोरधन जदाफिया को यूपी में मिली बड़ी जिम्मेदारी
जब गुजरात में नरेंद्र मोदी ने राज्य में मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली थी तो गोरधन जदाफिया को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था। उसके बाद गोरधन जदाफिया ने भाजपा के खिलाफ बगावती तेवर अपनाए और 2007 के विधानसभा चुनाव के दौरान महागुजरात जनता पार्टी के नाम से अलग राजनैतिक दल बना लिया।
NewsDec 25, 2018, 11:50 AM IST
यूपी में मकर संक्रांति के बाद खुलेगी भाजपा नेताओं की किस्मत
उत्तर प्रदेश भाजपा में राज्य सरकार के खिलाफ नेताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सरकार को बने पौने दो साल होने वाले हैं और अभी तक राज्य सरकार अपने नेताओं को निगम और प्राधिकरणों में खाली पड़े अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के पदों पर नियुक्त नहीं कर पायी है। लिहाजा संगठन और सरकार पर नेताओं का बढ़ता दबाव को देखते हुए योगी सरकार राज्य में मकर संक्रांति के बाद निगमों, आयोगों और बोर्डों में खाली पड़े इन पदों पर नियुक्ति कर सकती है।
NewsDec 19, 2018, 1:28 PM IST
योगी से मिले और बदल गए राजभर के सुर
योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले ओम प्रकाश राजभर की नाराजगी को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूर कर दिया है। राजभर ने अपना दुख सीएम को बताया तो योगी ने मिलकर चलने और शिकायतों को दूर करने के लिए आश्वस्त किया। लिहाजा सरकार के खिलाफ बयान देने वाले राजभर के सुर बदल गए और बोले भाजपा के साथ ही सरकार चलाएंगे और चुनाव लड़ेगे।