Bulbul'
(Search results - 2)NewsNov 11, 2019, 9:26 AM IST
'बुलबुल' ने ली एक दर्जन लोगों की जान, 2.73 लाख परिवार प्रभावित
चक्रवाती तूफान के कारण पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं ओडिशा में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक इस भीषण तूफान के कारण पश्चिम बंगाल में ही 2.73 लाख परिवार प्रभावित हुए हैं। वहीं ओडिशा में भी हजारों परिवारों के इस तूफान के कारण प्रभावित होने की खबर है।
NewsNov 10, 2019, 12:18 PM IST
'बुलबुल' ने मचाई तबाही, पेड़ उखाड़े तो तेज बारिश के साथ लाया तूफान
चक्रवाती तूफान बुलबुल ने ओडिशा के ज्यादातर जिलों में भारी तबाही मचाई है। तूफान के कारण तटीय इलाकों में भारी बारिश हुई। जिसके कारण जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया। इन जिलों में तेज बारिश के साथ ही तेज हवाएं चल रही है। जिसके कारण पेड़ उखड़ गए हैं और सड़कें टूट गई हैं। जिसके कारण लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही हैं। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट कर दिया था।