Car Rally
(Search results - 2)NewsMar 31, 2019, 11:55 AM IST
पीएम मोदी के समर्थन में मुंबई में 'मैं भी चौकीदार हूं' कार रैली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम के समर्थन में रविवार को मुंबई में एक कार रैली निकाली गई। इसका मकसद मुंबई में पीएम मोदी के इस अभियान का संदेश पहुंचाना था।' पीएम मोदी दिल्ली में 'मैं भी चौकीदार' टाउन हॉल कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के जरिये पीएम मोदी देशभर में करीब 500 जगहों पर मौजूद लोगों से सीधे बात करेंगे। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होगा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 'चौकीदार चोर है' बयान के बाद पलटवार करते हुए भाजपा ने 'मैं भी चौकीदार हूं' अभियान शुरू किया है। इसकी शुरुआत खुद पीएम मोदी ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे 'चौकीदार' शब्द जोड़ते हुए की थी। इसके बाद सभी केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पार्टी नेताओं ने अपने नाम के आगे चौकीदार शब्द जोड़ लिया।
NewsMar 17, 2019, 11:09 AM IST
भारत ही नहीं विदेश में भी लोकसभा चुनाव की धूम, समर्थक कर रहे अपनी-अपनी जीत के दावे
2019 के लोकसभा चुनाव की धूम भारत ही नहीं विदेश में भी है। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भाजपा और कांग्रेस के समर्थकों ने रैली निकाल कर अपना समर्थन जताया है। विदेशों में रह रहे प्रवासी भी लोकसभा चुनाव में वोट डालने के लिए देश में आते हैं।