Citizenship Law
(Search results - 11)NewsFeb 14, 2020, 9:05 AM IST
नागरिकता कानून को लेकर दो हिस्सों में बंटी पश्चिम बंगाल भाजपा
हालांकि भाजपा का साफ मानना है कि सीएए को लेकर दिल्ली में पार्टी को हार का सामना नहीं करना पड़ा। क्योंकि पार्टी का वोट प्रतिशत में इजाफा हुआ है और वहीं पार्टी के कई प्रत्याशी बहुत कम मार्जिन से हारे हैं। लिहाजा ये कहना गलत होगा कि पार्टी को नागरिकता कानून के कारण हार मिली है। लिहाजा अब पार्टी का पूरा फोकस पश्चिम बंगाल में होने वाले नगर निगम चुनावों में है।
NewsJan 24, 2020, 8:27 AM IST
नागरिकता कानून को लेकर एक तरफ गांधी परिवार और दूसरी तरफ सिब्बल, खुर्शीद, हुड्डा के बाद अब थरूर
नागरिकता संसोधन कानून को लेकर कांग्रेस को अपनों का ही सहारा नहीं मिल रहा है। कांग्रेस जबकि इस मुद्दे को लेकर आक्रामक है। देशभर में कांग्रेस नेता इस कानून का विरोध कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस में ही दूसरा धड़ा है जिसका मानना है कि कांग्रेस शासित राज्य और अन्य राज्यों के लिए इस कानून का विरोध करना आसान नहीं है। भले ही वह राज्यों में इस कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित ही क्यों न कर लें।
NewsJan 20, 2020, 8:16 AM IST
नागरिकता कानून को राज्यों में लागू करने को लेकर बंट गई है कांग्रेस
पहले केरल ने इस कानून के खिलाफ राज्य की विधानसभा में पारित किया और इसके बाद पंजाब ने सीएए के खिलाफ प्रस्ताव विधानसभा से पारित किया। लेकिन अब कांग्रेस अन्य राज्यों में इस कानून को राज्यों की विधानसभा से पारित करने की रणनीति पर काम कर रही है। कांग्रेस वरिष्ठ नेता और सोनिया गांधी के करीबी माने जाने वाले अहमद पटेल ने कहा कि अब कांग्रेस अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में इस कानून के खिलाफ विधानसभा में पारित कराने की रणनीति पर काम कर रही है।
NewsDec 24, 2019, 8:08 AM IST
जानें क्यों राम मंदिर से लेकर नागरिकता कानून नहीं आए भाजपा के काम
भाजपा के लिए झारखंड की हार एक सबक बन गई है। क्योंकि इस हार का असर अगले साल बिहार और दिल्ली में भी पड़ सकता है। क्योंकि झारखंड चुनाव से पहले केन्द्र की भाजपा सरकार ने कई बड़े फैसले किए थे, जिसमें अनुच्छेद 370 हटाना, राममंदिर और नागरिकता कानून थे। लेकिन ये बड़े मुद्दे भी राज्य में भाजपा की सरकार को नहीं बचा पाए।
NewsDec 23, 2019, 8:13 AM IST
नागरिकता कानून पर जानें कैसे भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा
पिछले दो हफ्ते से देशभर नागरिकता कानून को लेकर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। खासतौर से उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पश्चिम बंगाल में जबरदस्त हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। हिंसक प्रदर्शनकारियों ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और पुलिस कर्मियों पर पत्थरबाजी कर घायल किया। यही नहीं प्रदर्शनकारियों ने सैकड़ों की संख्यों को वाहनों को आग लगा दी।
NewsDec 21, 2019, 8:24 AM IST
आज नागरिकता कानून को लेकर सड़कों पर उतरेगी राजद
नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। हालांकि इन कानून के लिए बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने केन्द्र सरकार को समर्थन दिया था। लिहाजा राजद इसका विरोध कर रही है। पिछले दिनों ही नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पटना में राजद और जदयू में पोस्टर वार शुरू हुआ था और दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।
NewsDec 20, 2019, 8:44 AM IST
दिल्ली पुलिस की असल परीक्षा आज, नागरिकता कानून के विरोध में होंगे व्यापक प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस को खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिला है और राजधानी में आज व्यापक प्रदर्शनों की आशंका जताई गई है। दो दिन पहले ही राजधानी के कई इलाकों में इस कानून को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन हुए थे और प्रदर्शनकारियों ने सरकारी गाड़ियों और संपत्ति को आग के हवाले कर दिया था। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के मददेनजर पुलिस ने पड़ोसी राज्यों की पुलिस से भी संपर्क साधा है।
NewsDec 19, 2019, 9:21 PM IST
नागरिकता कानून की आड़ में देश की छवि खराब करने की हो रही है साजिश, खुफिया एजेंसी को मिला इनपुट
एजेंसियों को जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक राजधानी दिल्ली में हो रहे विरोध-प्रदर्शन के पीछे विदेशी ताकतों की भूमिका बताई जा रही है। एजेंसियों का कहना है कि इस कानून का विरोध कर भारत की छवि दुनिया भर में खराब करने की साजिश है और जो संगठन इस साजिश में शामिल हैं। उन्हें विदेशों से पैसा उपलब्ध कराया जा रहा है।
NewsDec 15, 2019, 9:38 AM IST
नागरिकता कानून के विरोध के बावजूद पीके को नहीं छोड़ा चाहते हैं नीतीश
प्रशांत कुमार ने पार्टी प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश से मुलाकात की। शनिवार को ही पीके ने कहा कि वह पार्टी प्रमुख से मिलकर अपनी बात रखेंगे। हालांकि पार्टी में पीके के दखल को देखते हुए पार्टी का एक धड़ा पीके उनके खिलाफ कार्यवाही करने का दबाव बना रहा था।
NewsDec 14, 2019, 1:55 PM IST
महाराष्ट्र में नागरिकता संशोधन लागू करने को लेकर फिर ‘धर्मसंकट’ में शिवसेना
नागरिकता संशोधन को राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब ये जल्द ही पूरे देश में लागू हो जाएगा। लेकिन कांग्रेस शासित राज्य और टीएमसी समेत कई राज्य इस कानून को अपने राज्य में लागू करने के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि ये कानून संवैधानिक नहीं है और राज्यों के भी अपने अधिकार है।
NewsDec 14, 2019, 9:21 AM IST
नागरिकता कानून से खुश हैं पाक के पूर्व एमपी और एमएलए, कोई बेचता है मूंगफली तो कोई है कपड़ों की दुकान में नौकर
नागरिकता कानून पर भारत के खिलाफ आग उगलने वाल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के पूर्व विधायक बलदेव सिंह इसके कानून के बन जाने के बाद खुश हैं। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर किस कदर जुल्म ढाए जाते हैं ये बलदेव सिंह से बेहतर कौन समझ सकता है। वह कहते हैं कि मैं अपना शरीर हिंदुस्तान को दान करता हूं।