Congress Jds
(Search results - 54)NewsMay 29, 2020, 1:46 PM IST
खड़गे और देवेगौड़ा पर दांव खेल सकती है सोनिया
पूर्व प्रधान मंत्री और जनता दल (सेक्युलर) सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा, और पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को 2019 के लोकसभा चुनाव में हार का सामने करना पड़ा था। लिहाजा अब दोनों राज्यसभा के जरिए एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीतिक प्रवेश करना चाहते हैं। हालांकि राज्य से कांग्रेस एक सीट आसानी से जीत सकती है और बचे हुए मतों को वह जेडीएस की तरफ ट्रांसफर कर सकती है।
NewsFeb 4, 2020, 7:22 AM IST
कैबिनेट विस्तार पर लगी है विधायकों की नजर, बलिदान, पहचान और सम्मान से मिलेगी कुर्सी
कैबिनेट विस्तार को लेकर राज्य की छह महीने पुरानी भाजपा सरकार में असंतोष की लहर चल रही है। राज्य में येदियुरप्पा ने सीएम बनने के वक्त 20 अगस्त, 2019 में 17 मंत्रियों को शामिल किया था। लेकिन राज्य में कांग्रेस और जेडी (एस) के दल बदलुओं ने भाजपा का दामन थामा था और राज्य में कांग्रेस और जेडीएस की सरकार को सत्ता से बाहर किया था।
NewsFeb 1, 2020, 8:20 AM IST
'बलिदान' की कीमत चाहते हैं कर्नाटक के भाजपा विधायक
येदियुरप्पा साफ कह चुके हैं कि जीतने वाले विधायकों को ही कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। असल में राज्य में कांग्रेस और जेडीएस की सरकार से 17 विधायकों ने समर्थन वापस लिया था। जबकि भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव में 13विधायकों को टिकट दिया था। इसमें से भाजपा 11 सीटों को जीतने में कामयाब रही। वहीं माना जा रहा था कि इस साल के शुरूआत में बीएस येदियुरप्पा कैबिनेट का विस्तार करेंगे। लेकिन अभी तक विस्तार नहीं हो सका है।
NewsDec 9, 2019, 12:24 PM IST
महाराष्ट्र के झटके के बाद अब अब भाजपा के लिए कर्नाटक से आई अच्छी खबर, बचेगा दक्षिण का किला
कर्नाटक में पांच दिसंबर को 15 सीटों पर उपचुनाव हुए थे। जिसमें से 13 सीटों पर आज परिणाम घोषित किए जाएंगे और इसके लिए मतगणना जारी है। हालांकि शुरूआती रूझाने भाजपा के लिए अच्छी खबर लेकर आए हैं। क्योंक 13 में 10 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। जबकि दो सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर निर्दलीय आगे चल रहा है। अगर यही रूझान परिणाम में बदलते हैं तो ये भाजपा के लिए बड़ी खबर खबर हो सकती है।
NewsDec 5, 2019, 9:57 PM IST
ईवीएम में बंद हुई कर्नाटक की भाजपा सरकार की किस्मत
आज राज्य की 15 विधानसभा सीटों पर मतदान हो गया है। राज्य में चुनाव आयोग के मुताबिक 66.25 फीसदी वोटिंग हुई है। भाजपा ने राज्य की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। जबकि विपक्षी दलो कांग्रेस और जेडीएस ने भी अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। हालांकि इस विधानसभा चुनाव की तरह कांग्रेस और जेडीएस ने अलग अलग चुनाव लड़ा। लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है।
NewsAug 20, 2019, 9:37 AM IST
कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार की कैबिनेट का गठन हुआ
राज्य में मुख्यमंत्री की शपथ लेने के 24 दिन के बाद आज मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपनी कैबिनेट का गठन कर लिया। इसके लिए भाजपा विधायकों को सुबह 10 बजे विधानसभा के सभागार में पहुंचने का आदेश दिया गया था। राज्यपाल राजभवन में 10.30 बजे राज्य के 17 कैबिनेट मंत्रियों को उनके पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई।
NewsJul 29, 2019, 12:18 PM IST
कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार ने जीता विश्वास प्रस्ताव, जल्द ही होगा मंत्रिमंडल का गठन
आज सदन में येदियुरप्पा सरकार ने विश्वास मत रखा। हालांकि विपक्षी दलों इसका विरोध नहीं किया। जिसके बाद येदियुरप्पा सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। हालांकि विश्वासमत के लिए आवाज के द्वारा वोटिंग हुई। सदन में विश्वासमत के दौरान भाजपा और कांग्रेस के सदस्यों के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई। लेकिन विपक्ष ने विश्वासमत के दौरान मत विभाजन की मांग नहीं की। क्योंकि विपक्ष को मालूम था कि राज्य में सरकार के पास पूर्ण बहुतमत है।
NewsJul 29, 2019, 8:07 AM IST
कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार का विश्वास मत आज, जादुई आंकड़ा हाथ पक्ष में पर सबकी नजर विधानसभा अध्यक्ष पर टिकी
राज्य में चौथी बार सरकार बना रही भाजपा सरकार को आज सदन में विश्वासमत हासिल करना है और भाजपा के पास 106 विधायकों का समर्थन है, वहीं सरकार बनाने के लिए 104 विधायकों की जरूरत है। लेकिन राज्य में सियासी नाटक फिलहाल जारी है। क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश ने दल बदल कानून के तहत कांगेस-जेडीएस के 14 बागी विधायकों को अयोग्य करार दे दिया है।
NewsJul 28, 2019, 12:35 PM IST
येदियुरप्पा के बहुमत सिद्ध करने से पहले विधानसभा अध्यक्ष ने खेला दांव, 14 बागी विधायक अयोग्य घोषित
राज्य में भाजपा ने नई सरकार का गठन किया है और वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा को राज्य की कमान सौंपी है। येदियुरप्पा ने राज्य के 21वें मुख्यमंत्री की शपथ ली है। राज्य की विधानसभा में भाजपा के पास 105 विधायकों का समर्थन है। जबकि कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन के पास 99 विधायकों का समर्थन है। तीन दिन पहले ही विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार ने तीन विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था।
NewsJul 27, 2019, 8:10 AM IST
कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनते ही जेडीएस में बगावत !
शुक्रवार की शाम को राज्य में बीएस येदियुरप्पा ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि विपक्षी दलों ने इस शपथ ग्रहण से दूरी बनाकर रखी। लेकिन राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही जेडीएस में बगाबत हो गयी है। मंगलवार तक राज्य में जेडीएस की अगुवाई वाली कांग्रेस समर्थित सरकार चल रही थी। कांग्रेस के समर्थन से ही 14 महीने पहले राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी और एचडी कुमारस्वामी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया।
NewsJul 24, 2019, 11:38 AM IST
दक्षिण के द्वार में भाजपा का ऑपरेशन लोटस सफल, अब अन्य राज्यों में भी शुरू होगा विजयी अभियान
महज 14 महीने में भाजपा एक बार फिर कार्नाटक में सरकार बनाने जा रही है। इस बाद एक बार फिर बीएस येदियुरप्पा को राज्य की कमान सौंपी जाएगी। क्योंकि इस बार भी इस जीत के नायक वही हैं। राज्य में भाजपा की सरकार बनने से कार्यकर्ता खुश हैं। हालांकि ये भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव के बाद बड़ी जीत है। क्योंकि अब पार्टी दक्षिण भारत में अपने को मजबूत कर रही है। लिहाजा अब दक्षिण के अन्य राज्यों का रास्ता भी कर्नाटक से होकर जाएगा।
NewsJul 24, 2019, 8:02 AM IST
कर्नाटक में गिर गई कांग्रेस जेडीएस सरकार, येदियुरप्पा के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनाने के लिए तैयार
कर्नाटक में पिछले 15 दिन से चल रह सियासी नाटक का पटाक्षेप हो गया है। विश्वास मत पर चली लंबी बहस के बाद कांग्रेस-जेडीएस सरकार का पतन हो गया। इसके बाद मुख्य विपक्षी दल बीजेपी अपने नेता येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए तैयार है।
NewsJul 23, 2019, 11:52 AM IST
कर्नाटक का सियासी ‘नाटक’: दिल्ली पहुंचे बागी विधायक, उधर स्पीकर बोले आज ही होगी वोटिंग
विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य की कुमारस्वामी सरकार से हर हाल में आज शाम 6 बजे तक बहुमत साबित करने के लिए कहा है। फिलहाल इस बीच खबर आ रही है कि 15 बागी विधायक मुंबई से दिल्ली पहुंच गए हैं। बागी विधायक, सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका करने के लिए दिल्ली लाए गए हैं। इन्हें दिल्ली में किसी गुप्त स्थान पर रखा गया है।
NewsJul 22, 2019, 1:31 PM IST
भाजपा के लिए हो सकता है ‘शुभ सोमवार’,वोटिंग से पहले कुमारस्वामी दे सकते हैं इस्तीफा
राज्य में मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सरकार बचाने के लिए नई चाल चल दी है। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष ने आज शाम तक का समय दिया है। कुमारस्वामी सरकार को आज शाम छह बजे तक सदन में अपना बहुमत साबित करना है। वहीं स्पीकर ने बागी विधायकों को सदन में मौजूद रहने का आदेश दिया है।
NewsJul 22, 2019, 9:08 AM IST
मायावती के कुमारस्वामी को समर्थन के ऐलान बाद गायब हुआ कर्नाटक का बीएसपी विधायक
असल में कल दोपहर में एन.महेश ने मीडिया को जानकारी दी थी कि मायावती के कहने पर वह शुक्रवार को सदन में मौजूद नहीं थे। राज्य में विधानसभा चुनाव बीएसपी और जेडीएस ने मिलकर लड़ा था। हालांकि इसमें बीएसपी महज एक सीट जीतने में कामयाब रही। लेकिन कुमारस्वामी सरकार में एन महेश को राज्य का शिक्षा मंत्री बनाया गया। लेकिन कुछ महीनों के बाद महेश ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।