Congress Mla
(Search results - 51)NewsJul 11, 2019, 7:30 AM IST
कांग्रेस का एक बागी विधायक लौटा बेंगलुरु, कहा इस्तीफा दिया है पार्टी नहीं छोड़ी
फिलहाल कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन पर खतरा गहराया हुआ है। कल ही दो विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री कुमारस्वामी सरकार बचाने को हर तरह के जतन कर रहे हैं। लेकिन बागी विधायकों को मनाने में अभी तक विफल रहे हैं। राज्य में अभी तक 16 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। इसके साथ ही दो निर्दलीय विधायकों ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया है।
NewsJul 11, 2019, 6:21 AM IST
अब गोवा में शुरू हुआ बीजेपी का ऑपरेशन लोटस, कांग्रेस के दस विधायक बीजेपी में शामिल
अब राज्य में कांग्रेस के महज पांच विधायक ही बचे हैं जबकि बीजेपी के विधायक 27 हो गए हैं। राज्य में बीजेपी की सरकार निर्दलीय और अन्य छोटे दलों के समर्थन से चल रही है। बीजेपी द्वारा कर्नाटक में झटका देने के बाद गोवा में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। बुधवार को कांग्रेस के 10 विधायक अचानक विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर से मिलने पहुंचे। इसके बाद सभी ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया।
NewsJul 7, 2019, 11:06 PM IST
कर्नाटक के सियासी संकट से एमपी में गहराया कमलनाथ सरकार पर खतरा, शिवराज का दावा कांग्रेसी विधायक हैं संपर्क में
अब कर्नाटक का असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। हालांकि केन्द्र में बीजेपी की सरकार बनने के बाद इसकी उम्मीद की जा रही थी। गौरतलब है कि गुरूग्राम में शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहाथा कि कांग्रेस की कई विधायक उनके संपर्क में हैं। लेकिन बीजेपी कांग्रेस के विधायकों को तोड़कर सरकार नहीं बनाएगी।
NewsJul 6, 2019, 2:37 PM IST
कर्नाटक में गहरा सियासी संकट, कांग्रेस के 8 और जेडीएस के 3 विधायक इस्तीफा देने की तैयारी में!
कर्नाटक में राजनैतिक गतिविधियां तेजी से बदल रही हैं। राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस के आठ विधायक और जेडीएस के तीन विधायक विधानसभा अध्यक्ष से मिलने के लिए पहुंचे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि विधायक इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद राज्य में राजनैतिक संकट गहरा सकता है। ये सब तब हो रहा है जब मुख्यमंत्री कुमारस्वामी विदेश के दौरे पर हैं।
NewsJul 5, 2019, 6:42 PM IST
राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद गुजरात में बागी हुए कांग्रेस के विधायक, राज्यसभा चुनाव में की क्रास वोटिंग
गुजरात में आज राज्यसभा की खाली हुई दो सीटों पर मतदान था। ये दो सीटें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई थी। इन दोनों सीटों पर बीजेपी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और ओबीसी नेता जुगल जी ठाकोर को मैदान में उतारा है।
NewsJul 4, 2019, 6:27 PM IST
बीजेपी का बैटमैन विधायक तो कांग्रेस का कीचड़ फेंक विधायक
कांग्रेस के दिग्गज नेता कहे जाने वाले नारायण राणे के बेटे नितेश राणे हैं। जिन्होंने एक सरकारी इंजीनियर को कीचड़ से नहलाया और उससे गाली गलौच की और इसका लाइव सोशल मीडिया पर भी किया। ये घटना महाराष्ट्र की है। जहां कांग्रेस के विधायक नितेश राणे ने कणकवली के पास हाईवे का मुआयना करने के दौरान समर्थकों से इंजीनियर पर कीचड़ से भरी बाल्टी को डलवाया।
NewsJul 1, 2019, 12:42 PM IST
कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार पर छाए फिर संकट के बादल, कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस आलाकमान के साथ ही कर्नाटक में भी पार्टी के भीतर भूचाल मचा हुआ है। दिल्ली में कांग्रेस के ज्यादा नेता राहुल गांधी का मनाने के लिए डेरा डाले हुए हैं तो कर्नाटक में विधायक ने अचानक इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। जानकारी के मुताबिक विजयनगर से कांग्रेस विधायक आनंद सिंह ने विधानसभा में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
NewsJun 6, 2019, 4:55 PM IST
तेलंगाना में भी कांग्रेस हुई कंगाल, 18 में से 12 विधायक टीआरएस के साथ गए
विधानसभा अध्यक्ष पी श्रीनिवास रेड्डी से मुलाकात कर सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति में कांग्रेस विधायकों के समूह के विलय का प्रतिवेदन दिया।
NewsMay 26, 2019, 3:02 PM IST
कर्नाटक में 'सत्ता के नाटक' में नया ट्विस्ट, भाजपा नेता से मिले कांग्रेस के दो विधायक
कर्नाटक में कांग्रेस के दो विधायकों रमेश जरकिहोली और डॉक्टर सुधाकर ने एसएम कृष्णा से बेंगलुरु में मुलाकात की। कृष्णा कांग्रेस के बड़े नेता थे लेकिन वह कुछ समय पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।
NewsMay 3, 2019, 9:55 AM IST
कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, चोरी कर सकते हैं तो कांग्रेस को वोट क्यों नहीं दे सकते
राजस्थान में कांग्रेस की विधायक जाहिदा खान पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में विवादित बयान दिया है। जिसके बाद उनका विरोध शुरू हो गया है। भरतपुर के कामा में एक सभा में जाहिदा ने दो जातियों को चोर बता दिया।
NewsApr 29, 2019, 1:02 PM IST
कांग्रेस एमएलए ने दी धमकी, रैली में ही कार्यकर्ताओं से की बहस
राजस्थान में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की रैलियों में कभी मोदी मोदी के नारे लग रहे हैं तो कभी कांग्रेस कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी का खुलकर विरोध कर रहे हैं। इससे अलग कुछ नेता तो कार्यकर्ताओं को धमकी देते वायरल विडियो में नजर आ रहे हैं।
NewsApr 10, 2019, 6:52 PM IST
गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, अल्पेश ठाकोर समेत तीन विधायकों ने पार्टी छोड़ी
पिछले कुछ दिनों में अल्पेश ठाकोर की भाजपा के पूर्व मंत्री शंकर चौधरी के साथ कई बार बातचीत होने की खबरें हैं। हालांकि, पहले भी ठाकोर के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं थीं, तब उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस करके इसका खंडन किया था।
NewsMar 22, 2019, 8:28 PM IST
कांग्रेसी विधायक के गुंडों ने की दलित की पिटाई
मध्य प्रदेश के छतरपुर में दबंगों ने मिलकर की एक दलित लड़के की बुरी तरह पिटाई कर दी। इस पिटाई का LIVE वीडियो कैमरे में कैद हो गया।
NewsMar 11, 2019, 9:28 AM IST
तेलंगाना में कांग्रेस को लगातार मिल रहे हैं झटके, एक और विधायक ने छोड़ी पार्टी
लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही कांग्रेस को तेलंगाना में एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के एक विधायक ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए राज्य के सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति यानी टीआरएस का दाम थाम लिया है।
NewsMar 7, 2019, 12:07 PM IST
कांग्रेस से अलग हो सकती है अल्पेश ठाकोर की राह, भाजपा का दामन सकते हैं थाम
गुजरात में भाजपा के धुर विरोधी माने जाने वाले कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। ठाकोर को राज्य की भाजपा सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस की विधायक आशा बेन पटेल कांग्रेस में शामिल हुई थी।