Congress Out
(Search results - 2)NewsDec 19, 2018, 5:02 PM IST
जानें.. आखिर कौन सी वजह है, जिसके कारण यूपी में कांग्रेस सपा और बसपा के महागठबंधन से हुई बाहर
गठबंधन में कांग्रेस को जगह न मिलने के लिए इन दोनों पार्टियों के नेता कांग्रेस को ही दोषी माना जा रहे हैं। इस गठबंधन में सपा और बसपा के साथ ही रालोद समेत कई छोटे दलों को शामिल किए जाने की संभावना है। लेकिन सपा और बसपा के नेता गठबंधन में कांग्रेस को शामिल न करने के लिए कांग्रेस को ही दोषी मान रहे हैं। सपा और बसपा के नेताओं का कहना है कि कांग्रेस 2009 लोकसभा चुनाव के आधार पर सीटें चाह रही थी। जबकि राज्य में कांग्रेस का जनाधार समाप्ति की कगार है। अब कांग्रेस को चुनाव में सपा और बसपा के गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ना होगा
NewsDec 19, 2018, 1:10 PM IST
सपा बसपा में गठबंधन का फॉर्म्युला तैयार, कांग्रेस नहीं बल्कि इस दल के साथ लड़ेंगे चुनाव !
सपा और बसपा 15 जनवरी यानी मायावती के जन्मदिन के मौके लोकसभा चुनाव के लिए सियासी गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं। अभी खरमास चल रहा है और जैसे ही सूर्य 15 जववरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे वैसे ही यूपी की सियासत इस गठबंधन से एक नया इतिहास लिखेगी। दोनों ही दलों के बीच सीटों को लेकर रजामंदी हो चुकी है। सपा और बसपा के बीच होने वाले गठबंधन में कांग्रेस को शामिल न करने पर भी सहमति बनी है। हालांकि अजित सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल को इसमें शामिल किया गया है।